TV News 02 April: रुपाली गांगुली, अंकिता लोखंडे ने मनाया गुड़ी पड़वा, शुरू हुआ केबीसी 14 का रजिस्ट्रेशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2022, 12:34 AM IST

TV News 02 April 2022: अनुपमा टीवी सीरियल की एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने गुड़ी पड़वा त्योहार मनाया। रोडीज के सीजन 18 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जानिए टीवी जगत की बड़ी खबरें।

TV News 02 April: रुपाली गांगुली, अंकिता लोखंडे ने मनाया गुड़ी पड़वा, शुरू हुआ केबीसी 14 का रजिस्ट्रेशन

TV News 2 April 2022: देशभर में आज हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा समेत कई त्योहार मनाए गए। टीवी जगत में भी सेलेब्स ने इन त्योहारों को मनाया। वहीं, रमदान के मौके पर हिना खान ने अपनी अम्मी के साथ फोटो शेयर की है। वहीं, अनुपमा सीरियल के प्रीक्वल में पूजा बनर्जी की एंट्री हुई है। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें। 

गुड़ी पड़वा के मौके पर अनुपमा यानी रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने सोशल मीडिया फोटो शेयर किया। इसमें वह उन्हें नौवारी साड़ी पहनी हुई है। फोटो के साथ रुपाली ने कैप्शन में लिखा, 'पडवाच्य शुभेच्छा, सच्चे अर्थों में विविधता में एकता। विभिन्न संस्कृतियां, विभिन्न नई शुरुआत लेकिन सभी आज नया साल मना रहे हैं। उत्सव की शुभकामनाएं।' वहीं, अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने पति विक्की जैन के साथ वीडियो शेयर किया। शादी के बाद दोनों का पहला गुड़ी पड़वा का त्योहार था। 

Gudi Padwa 2022: Ankita Lokhande, Rupali Ganguly and other TV celebs wish  fans on the auspicious occasion

हिना खान ने शेयर की फोटो
रमदान के मौके पर हिना खान ने अपनी अम्मी के साथ फोटो शेयर की है। फोटोज में हिना काले रंग का नकाब पहने हुए नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में वो अपनी मां के साथ खड़ी हैं। इस दौरान मां और बेटी दोनों ने नकाब पहन रखा है। फोटो के साथ रमजान की मुबारकबाद देते हुए हिना खान ने लिखा, 'रमदान मुबारक।' आपको बता दें कि साल 2021 में हिना खान के पिता का निधन हो गया था। इसके बाद से ही वह अपनी मम्मी के साथ मजबूती से खड़ी हैं। 

Hina Khan

जारी हुआ रोडीज 18 का ट्रेलर
रोडीज को इस साल सोनू सूद होस्ट करने जा रहे हैं। सीजन 18 का ट्रेलर (Roadies 18 Trailer) रिलीज हो गया है। इसमें सोनू सूद, केविन अलमासिफर, बसीर अली, मुस्कान जट्टाना, आशीष भाटिया, युक्ति अरोड़ा, काव्या खुराना नजर आ रहे हैं। रोडीज में इस बार कंटेस्टेंट्स साउथ अफ्रीका में माउंटेन ट्रेकिंग, बंजी जंपिंग, कैनोइंग, स्कूबा डाइविंग, जिपलाइनिंग, सैंडबोर्डिंग, स्नोबोर्डिंग जैसे टास्क करते हुए नजर आएंगे। 

शुरू हुआ केबीसी 14 का रजिस्ट्रेशन
सोनी टीवी ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर कौन बनेगा करोड़पति 14 (KBC 14) का पहला प्रोमो जारी किया है। वीडियो में बिग बी कह रहे हैं- 'सपने देखकर खुश मत हो जाइए। पूरे करने के लिए फोन उठाइए.... । 9 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू हो रहे हैं मेरे सवाल और आपके केबीसी रजिस्ट्रेशन सिर्फ सोनी पर।' केबीसी की हॉट सीट पर बैठने का सपना देखने वाले दर्शक Sonyliv वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा IVR और SMS के जरिए आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं।

पूजा बनर्जी की अनुपमा नमस्ते अमेरिका में एंट्री
अनुपमा- नमस्ते अमेरिका में एक्ट्रेस पूजा बनर्जी की एंट्री हुई है।  पूजा बनर्जी को कहानी में वनराज की प्रेमिका की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। पूजा बनर्जी को अब तक झलक दिखलाजा, कुबूल है, कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे अन्य कई शोज में देखा जा चुका है। 

Puja Banerjee

अनुपमा की जिंदगी में 17 साल पहले क्या हुआ? 28 साल की अनुपमा के जीवन का क्या था टर्निंग प्वाइंट? कौन थी मोटी बा? शाह हाउस का बेटा वनराज क्या हमेशा से था विलेन? ऐसे कई सवालों के जवाब हम सबको को अनुपमा- नमस्ते अमेरिका 2007 से मिलने वाले हैं। 

End of Article