TRP Week 30 Report: ये है चाहतें ने दी अनुपमा को कड़ी टक्कर, खतरों के खिलाड़ी 12 को फिर मिली बंपर टीआरपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 03:57 PM IST

TRP week 30 top 5 TV Show: टीवी शोज और सीरियल की 30वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ चुकी है। आखिर किस टीवी सीरियल का जादू दर्शकों पर सिर चढ़ कर बोल रहा है इस बात का खुलासा हो चुका है...

TRP Week 30 Report: ये है चाहतें ने दी अनुपमा को कड़ी टक्कर, खतरों के खिलाड़ी 12 को फिर मिली बंपर टीआरपी

TRP Week 30 Report TV Serials Top 5: आपके चहेते टीवी शोज और सीरियल की 30वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ चुकी है। आखिर किस टीवी सीरियल का जादू दर्शकों पर सिर चढ़ कर बोल रहा है इस बात का खुलासा हो चुका है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्ज काउंसिल (Broadcast Audience Research Council) द्वारा पिछले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी की गई है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते किन टीवी शोज को मिली टॉप-5 में जगह...

1. अनुपमा (Anupama)
अनुपमा की पॉपुलैरिटी दिन दोगुनी और रात चौगुनी हो रही है। पहले से भी ज्यादा दर्शकों के दिलों में रूपाली गांगुली का सीरियल अनुपमा बस चुका है। एकबार फिर से इस हफ्ते टीवी सीरियल अनुपमा टीआरपी चार्ट में टॉप पर है। अनुपमा ही नंबर-1 पॉजिशन पर राज कर रहा है। अब तो कहानी में अनुपमा के वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं। 

2. ये है चाहतें (Yeh Hai Chahatein)
यह शो टीआरपी लिस्ट में काफी टाइम से पांचवें नंबर पर था। लेकिन अब ये है चाहतें ने शानदार बाउंस बैक किया है। इस हफ्ते अनुपमा को कांटे की टक्कर देते हुए टीवी सीरियल दूसरे नंबर पर आ चुका है। शो की पॉपुलैरिटी से मेकर्स को खूब फायदा हुआ है। इस सीरियल में सरगुन कौर लूथरा को डॉ. प्रीशा और अबरार काजी को रुद्राक्ष खुराना की भूमिका में देखा जाता है।

3. खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12)
खतरों के खिलाड़ी 12 हाईएस्ट रेटेड रियलिटी टीवी शो बन चुका है। खतरों के खिलाड़ी 12 को जनता का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। टीवी पर ये शो तीसरे नंबर पर आ गया है। इस रियलिटी शो को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और देखते ही देखते ये फैन्स के दिलों में बस चुका है। 

4. गुम है किसी के प्यार में (GHKKPM)
इस हफ्ते गुम है किसी के प्यार में सीरियल की रेटिंग काफी गिरी है। जी हां पाखी, सई और विराट की कहानी टीआरपी लिस्ट में पीछे चली गई है। टीवी शो नंबर-4 की पॉजिशन पर काबिज है। गुम है किसी के प्यार में प्रेग्नेंसी का ट्रैक चल रहा है। जल्द ही मेकर्स इस ट्रैक में 8 महीने का लीप लेकर आने वाले हैं। 

5. बन्नी चाउ होम डिलीवरी (Banni Chow Home Delivery)
'बन्नी चाउ होम डिलीवरी' को पहले सप्ताह में दमदार टीआरपी मिली थी। दर्शकों से शो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने से पहले ही हफ्ते में सीरियल ने 2.3 की रेटिंग हासिल की थी। उल्का गुप्ता के नए शो बन्नी चाउ होम डिलीवरी को 30वें वीक में पांचवां स्थान मिला है। 

End of Article