उर्फी जावेद की रिवीलिंग ड्रेस देख सिर पटकने लगे लोग, कहा- इस फटे बैलून की ड्रेस वाली लड़की को हटाओ यार 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2022, 06:30 PM IST

Urfi Javed Gets Trolled For Her Dress: जानी-मानी टीवी अदाकारा उर्फी जावेद अपने अतरंगी अंदाज के लिए आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अदाकारा ने इतनी रिवीलिंग ड्रेस पहन ली जिसे देखकर लोग उनका जमकर मजाक उड़ाने लगे।

उर्फी जावेद की रिवीलिंग ड्रेस देख सिर पटकने लगे लोग, कहा- इस फटे बैलून की ड्रेस वाली लड़की को हटाओ यार 
Photo Credit: Instagram

Urfi Javed Gets Brutally Trolled: उर्फी जावेद छोटे पर्दे की ऐसी अदाकारा हैं जो जितनी तारीफ से बटोरती हैं उससे ज्यादा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद की ऐसी-ऐसी तस्वीरें वायरल होती हैं जिन्हें देखकर लोग उनका जमकर मजाक उड़ाने लगते हैं। सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद को अक्सर उनके अजीबोगरीब ड्रेसेस की वजह से ट्रोल किया जाता है। लेकिन अदाकारा अपने हेटर्स को नजरअंदाज करके स्टाइलिश और अतरंगी कपड़े पहनना कभी नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में अदाकारा को इतने रिवीलिंग कपड़ों में देखा गया जिसे देखकर फैंस अपना सिर पटकने लगे। अदाकारा का यह अंदाज देखकर फैंस ने जितना उनका मजाक उड़ाया उतना ही कंफ्यूज हो गए। यहां जानिए उर्फी जावेद ने किस तरह की ड्रेस पहन ली और लोग क्यों कंफ्यूज हो गए।

उर्फी जावेद ने पहनी ऐसी ड्रेस

टीवी अदाकारा अपने अजीबोगरीब कपड़ों के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अदाकारा का जो स्टाइलिश अवतार सामने आया है उसे देखकर लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। उर्फी जावेद को गुलाबी रंग के रिवीलिंग ड्रेस में देखा गया जिसमें इतने सारे कट्स और नौट्स थे जिन्हें देखकर लोग कंफ्यूज हो गए। लोगों को यह समझ में नहीं आया कि उर्फी जावेद के ड्रेस में इतने सारे कट्स क्यों हैं। उर्फी जावेद इस गुलाबी ड्रेस में बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं लेकिन उनकी खूबसूरती से ज्यादा इस ड्रेस ने लोगों को आकर्षित कर लिया। 

लोगों ने उड़ाया खूब मजाक

उर्फी जावेद का यह अंदाज देखकर कुछ लोग उनकी तारीफ करने लगे वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जो अदाकारा का जमकर मजाक उड़ा रहे थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने उर्फी जावेद को खूब ट्रोल किया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस के टेलर को लेकर व्यंग करते हुए नजर आए तो कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस के ड्रेसिंग सेंस पर तंज कसा। एक यूजर ने तो यह तक कह दिया कि 'इस फटे बलून की ड्रेस वाली लड़की को हटाओ यार।'

End of Article