Urfi Javed ने कंगना रनौत-कियारा आडवाणी को इस मामले में छोड़ा पीछे, गूगल पर बनाया ये रिकॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2022, 06:11 PM IST

Urfi Javed Top 100 Most Google Asian: सोशल मीडिया पर अपने आउटफिट के कारण चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने कंगना रनौत, कियारा आडवाणी को पीछे छोड़ दिया है। जानिए क्या है उर्फी जावेद की ये उपलब्धि।

Urfi Javed ने कंगना रनौत-कियारा आडवाणी को इस मामले में छोड़ा पीछे, गूगल पर बनाया ये रिकॉर्ड

Urfi Javed Top 100 most search Asian: उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर सबसे पॉपुलर सेलिब्रिटी हैं। उर्फी जावेद बिग बॉस 15 ओटीटी में पहली बार नजर आई थीं। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर अपने ड्रेस के कारण चर्चा पर रहती हैं। अब उर्फी जावेद ने कियारा आडवाणी, कंगना रनौत और जान्हवी कपूर को पीछे छोड़ दिया है। उर्फी जावेद गूगल पर टॉप 100 मोस्ट सर्च एशियन की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। 

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut), जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को मात दे दी है। उर्फी इस लिस्ट में 57वें नंबर पर हैं। उर्फी जावेद के इंस्टा पर 3.2 मिलियन यानी 32 लाख फॉलोवर्स हैं। इस लिस्ट में कैटरीना कैफ, राम चरण, काजोल और लता मंगेशकर जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर अपने आउटफिट के कारण चर्चा में रहती हैं। कभी वह सेफ्टी पिन, कभी प्लास्टिक, कभी बोरी तो कभी कॉटन कैंडी के जरिए अपने आउटफिट बनाती हैं। इस कारण कई बार उन्हें ट्रोल भी किया गया। 

Urfi Javed

सिद्धू मूसेवाला तीसरे नंबर पर
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला गूगल द्वारा जारी सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 100 एशियन की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की 29 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या से फैंस अभी भी सदमे में हैं। इसके अलावा उनकी हत्या की पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। वहीं, इस लिस्ट में स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) पांचवे नंबर पर हैं। छह फरवरी 2022 को उनका निधन हो गया था।

गूगल द्वारा जारी इस लिस्ट में कैटरीना कैफ सातवें नंबर पर हैं। साल 2021 के अंत में उन्होंने एक्टर विक्की कौशल से शादी की थी। आठवें नंबर पर आलिया भट्ट हैं। प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। वहीं, सलमान खान लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। इसके अलावा फिल्म पुष्पा के अल्लू अर्जुन 19वें नंबर पर हैं।

End of Article