Uorfi Javed Trolled: उर्फी जावेद ने गलती से सड़क पर फेंका अपना फोन, ट्रोलर्स बोले- 'ओवरएक्टिंग का 150 रुपये काट'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2022, 02:14 PM IST

Uorfi Javed Trolled: उर्फी जावेद ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर किया जिसमें वो गलती से अपना फोन सड़क पर फेंक देती हैं। इस वीडियो को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

Uorfi Javed Trolled: उर्फी जावेद ने गलती से सड़क पर फेंका अपना फोन, ट्रोलर्स बोले- 'ओवरएक्टिंग का 150 रुपये काट'

बिग बॉस ओटीटी 1 से चर्चा में आईं उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो अक्सर अपने स्टाइल और फैशन के चलते चर्चा में रहती हैं और इसमें क्रिएटिविटी करने के चलते अक्सर ट्रोल होती हैं। अब एक बार फिर वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं, लेकिन इस बार वजह उनके कपड़े नहीं हैं। 

उर्फी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर किया जिसमें एक सिंगल गुलाब के फूल के साथ सेल्फी क्लिक करती दिख रही हैं। सेल्फी खींचने के बाद वो गुलाब की जगह गलती से फोन फेंक देती हैं। तभी एक टू- व्हीलर उनके फोन के ऊपर से निकल कर चला जाता है। इस वीडियो को शेयर कर उर्फी ने लिखा, 'आखिरी में अंकल चिल्ला रहे हैं 'फूट गया' 'फूट गया।'

ऐसे आए कमेंट

उर्फी के इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, '150 रुपये काम ओवरएक्टिंग का'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अगली बार अपने असली फोन से ट्राई करना।' तो वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा, 'अब तुम अद्भुत कपड़े कैसे ऑर्डर करोगी।' हालांकि ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जिन्हें उर्फी का वीडियो पसंद आया और जो उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

इस लुक में आईं नजर

उर्फी इस वीडियो में पिंक लुक कैरी किए दिख रही हैं। उन्होंने पेस्टल पिंक कलर की बैगी जींस पहनी और पिंक ब्रालेट टॉप पहना। इस बार वो कपड़ों के चलते तो ट्रोलर्स के निशाने पर नहीं आईं लेकिन इस वीडियो के चलते एक बार फिर ट्रोल हो रही हैं। बता दें कि उर्फी अपने काम के लिए नहीं बल्कि अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वो अपने कपड़े खुद डिजाइन करती हैं और कभी जुराब से तो कभी सेफ्टी पिंस से टॉप बनाती हैं। अपने इन्हीं कपड़ों के चलते वो खबरों में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर वो चर्चा में हैं और इस बार भी वजह उनका स्टाइल है। 

End of Article