उर्फी जावेद का ये गुटखा चबाने वाला फैन नहीं है आम आदमी, वीडियो में दिख रहे इस शख्स का भोजपुरी इंडस्ट्री से है कनेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2022, 05:55 PM IST

urfi javed latest News in hindi: उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रही हैं और वो चाहती थीं प्रतीक सहजपाल विजेता बने। इस बारे में हाल ही में उर्फी ने बात की...

उर्फी जावेद का ये गुटखा चबाने वाला फैन नहीं है आम आदमी, वीडियो में दिख रहे इस शख्स का भोजपुरी इंडस्ट्री से है कनेक्शन

उर्फी जावेद अक्सर अपने अजीब लेकिन बोल्ड फैशन सेंस की वजह से सुर्खियां बटोरती हैं। वह अपने लुक्स से दर्शकों का ध्यान खींचना जानती हैं और उन्हें 'लोग क्या कहते हैं' की परवाह भी नहीं है। उर्फी जावेद की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब एक्ट्रेस का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। 

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक्ट्रेस को एक शख्स की वजह से जोर-जोर से हंसते हुए देखा जा रहा है। ये शख्स उर्फी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह शख्स गुटका चबा रहा है और उर्फी जावेद के करीब आकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में फैन को 'गुटखा लवर' बुलाया जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद पब्लिकली गुटखा कैमरा पर्सन के सामने थूकने की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उर्फी और फैन को ट्रोल कर रहे हैं।  यूजर्स का कहना है कि हंसने के बजाय उर्फी को अपने फैन को इस तरह से सड़कें खराब ना करने के लिए टोकना चाहिए। वहीं कुछ लोग उर्फी के इस तरह हंसने को ओवर एक्टिंग बता रहे हैं। 

कौन है ये उर्फी जावेद का ये फैन
वीडियो में नजर आ रहा ये शख्स उत्तप्रदेश का है। उर्फी जावेद के सामने वो खुद ये बात बताता है। साथ ही ये शख्स एक्टर संजय वर्मा है। संजय वर्मी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा की कुछ फिल्मों में काम किया है। 

बात अगर उर्फी जावेद की करें तो वो हमेशा की तरह इसबार भी बोल्ड अवतार में नजर आईं। यहां तक कि इस दौरान उर्फी ने बिग बॉस-15 को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि वो चाहती थीं प्रतीक सहजपाल विजेता बने। क्योंकि उनका गेम बहुत अच्छा था। हालांकि तेजस्वी प्रकाश जीत गईं तो उनको ढेर सारी बधाई। 

End of Article