पर्दे पर उर्वशी ढोलकिया से सुधा चंद्रन तक ने निभाया खलनायिका का रोल, लेकिन रियल लाइफ में नहीं है किसी हीरो से कम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 09:57 PM IST

Tv Serial Popular Vamps : टीवी सीरियल्स में खलनायिकाएं हमेशा लोगों को एंटरटेन करने काम करती हैं। सुधा चंद्रन से लेकर काम्या पंजाबी तक ने खलनायिकाओं के रोल में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, टीवी की इन खलनायिकाओं की रियल लाइफ स्टोरी बहुत इंस्पायरिंग है।

पर्दे पर उर्वशी ढोलकिया से सुधा चंद्रन तक ने निभाया खलनायिका का रोल, लेकिन रियल लाइफ में नहीं है किसी हीरो से कम
Photo Credit: Instagram

Tv Serial Popular Vamps : टीवी सीरियल्स में मसाले का काम खलनायिकाएं करती हैं। सीरियल्स की दुनिया में मुख्य अभिनेत्री के साथ- साथ खलनायिका का किरदार, हमेशा लोगों के जहन में याद रहता है। कोमालिका से लेकर नागिन 2 में यामिनी का किरदार निभाने वाली सुधा चंद्रन को कोई कैसे भूल सकता है। इन खलनायिकाओं ने अपने किरदार से लोग के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। आइए जानते हैं टीवी की उन पॉपुलर खलनायिकाओं के बारे में जिनकी रियल लाइफ बेहद इंस्पायरिंग है। 

उर्वशी ढोलकिया - 'कसौटी जिंदगी की' में उर्वशी ने कोमालिका का किरदार निभाया था। उनका ये किरदार लोगों को जहन में आज तक बस हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने कमाल के एक्सप्रेशन और शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था। बहुत कम लोग जानते होंगे कि उर्वशी ढोलकिया की शादी महज 16 साल की उम्र में हो गई थीं। एक्ट्रेस ने 17 साल की उम्र में दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया था, और शादी के दो साल बाद उनका तलाक हो गया था। एक्ट्रेस ने इसके बाद कभी शादी नहीं की और अकेले दोनों बच्चों की परवरिश की। इतनी कम उम्र में सिंगल मदर होते हुए अपनी अलग पहचान बनाना उर्वशी के लिए आसान नहीं था।

सुधा चंद्रन

'कहीं किसी रोज' सीरियल में रमोला सिंकद और 'नागिनी' में यामिनी के किरदार से सुधा चंद्रन ने घर -घर में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। सुधा चंद्रन ने टीवी शोज के अलावा कई फिल्मों में काम किया है। सुधा चंद्रन शानदार एक्टर होने के साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सुधा चंद्रन का एक पैर नहीं है। 17 साल की उम्र में उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उनका सीधा पैर कटवाना पड़ा था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि मैंने 3 साल की उम्र से डांस सीखना शुरू किया था। बिना डांस के मैं रह नहीं सकती थीं। मेरे लिए मुश्किल समय था। फिर उन्हें ऑर्टिफिशियल पैर मिला और 3 साल बाद फिजियोथेरपी की मदद से वो अपने नकली पैरों पर चलना सीख पाईं।

काम्या पंजाबी

काम्या पंजाबी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्हें 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' शो में सिंदूरा के नेगेटिव रोल से पहचान मिली थी। इस सीरियल के बाद एक्ट्रेस ने कई शोज में निगेटिव रोल प्ले किया। एक्ट्रेस ने 2003 में बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी। दोनों की शादी कुछ ज्यादा दिन नहीं चल पाई। 2006 में उन्होंने तलाक की अर्जी दी थी। लेकिन बाद में काम्या ने अपनी शादी को एक और मौका देना का फैसला लिया और 2009 में उनकी बेटी का जन्म हुआ। काम्या ने शादी के 10 साल बाद अपने पति को तलाक दे दिया। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें तलाक लेने के बाद लोगों से अक्सर ताने सुनने पड़े थे। 2020 में काम्या ने शलभ डांग से शादी की।

End of Article