TV News 26 Dec 2021: महाभारत सीरियल के भीम आर्थिक तंगी के शिकार, संजीदा शेख ने पोस्ट किया बोल्ड वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2021, 10:04 PM IST

TV Newsmakers trending Today TV News: बीआर चोपड़ा के महाभारत सीरियल में भीम का रोल निभाने वाले प्रवीण आर्थिक तंगी का शिकार हैं। बोल्ड फोटो के साथ उर्फी जावेद ने आत्महत्या के बारे में पोस्ट शेयर किया। जानिए आज टीवी जगत की बड़ी खबरें।

TV News 26 Dec 2021: महाभारत सीरियल के भीम आर्थिक तंगी के शिकार, संजीदा शेख ने पोस्ट किया बोल्ड वीडियो

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री से कई सारी ऐसी खबरें निकलकर आई हैं जिनकी इंटरनेट और सोशल मीडिया फैंस के बीच 26 दिसंबर के दिन चर्चा होती रही और ये न्यूज ट्रेंड में बनी रहीं। बीआर चोपड़ा की मशहूर महाभारत में भीम का रोल निभाने वाले एक्टर आर्थिक तंगी के शिकार हैं। उर्फी जावेद ने बोल्ड फोटोज के साथ सुसाइड को लेकर मैसेज पोस्ट किया है। संजीदा शेख ने क्रिसमस के बाद बोल्ड वीडियो शेयर किया है। एक नजर डालते हैं दिन भर की टॉप ट्रेंडिंग टीवी सीरियल न्यूज पर।

महाभारत के भीम प्रवीण कुमार आर्थिक तंगी के शिकार:

पिछले 30 सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे बीआर चोपड़ा द्वारा निर्मित सीरियल महाभारत में गदाधारी भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। प्रवीण ने अपने दमदार किरदार से न केवल अभिनय की दुनिया में परचम लहराया, बल्कि खेल के मैदान में भी कामयाबी हासिल की।

प्रवीण कुमार ने मीडिया से कहा, 'मैं 76 साल का हो गया हूं। काफी समय से घर पर ही हूं, तबीयत ठीक नहीं रहती। खाने में भी कई तरह के परहेज हैं, स्पाइनल प्रॉब्लम है। घर में पत्नी वीना देखभाल करतीं हैं। एक बेटी की मुंबई में शादी हो चुकी है। उस दौर में भीम को सब जानते थे, लेकिन अब सब भूल गए हैं।'

उर्फी जावेद ने बोल्ड फोटो शेयर कर की आत्महत्या की बात:

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर अपने हालिया बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ उर्फी जावेद ने अपनी आपबीती भी बयां की। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब वह आत्महत्या करना चाहती थीं।

उर्फी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'आपको पता है कि मैं कितनी बार असफल हुई हूं? मैं अब तो गिन भी नहीं सकती! कई बार मैंने महसूस किया है कि इस झंझट से निकलने का एक ही रास्ता है कि मैं अपनी जिंदगी खत्म कर दूं। मेरी लाइफ गंभीर रूप से गड़बड़ा गई थी। इसके पीछे असफल करियर, असफल रिश्ते, पैसे की कमी जैसे कारण थेl मुझे एक ऐसे हारे हुए व्यक्ति की तरह महसूस हो रहा था, जो जीने के लायक नहीं था। मेरे पास अभी भी बहुत पैसा नहीं है लेकिन सफल करियर है और मैं अभी भी सिंगल हूं लेकिन मुझे उम्मीद है। आज मैं जिन्दा हूं क्योंकि मैं कभी नहीं रुकी। मैं चलली रही और मैं अभी भी चल रही हूं। मैं रास्ते में हूं।'

संजीदा शेख ने क्रिसमस के बाद पोस्ट किया बोल्ड वीडियो:

अदाकारी के साथ संजीदा सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज देती हैं। इस बीच क्रिसमस के ठीक बाद संजीदा ने अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में संजीदा को एक बार फिर हुस्न का जलवा बिखेरते देखा जा सकता है।

सलमान खान ने किया शाहिद कपूर का स्टेप:
बिग बॉस टीवी शो से आए एक वीडियो में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर को बिग बॉस 15 के स्टेज पर सलमान खान के साथ देखा जा सकता है।

ऐसे में सलमान खान, शाहिद से बोलते हैं- 'अगल-बगल, अगल-बगल आजतक नहीं आ रहा वो स्टेप मुझे।' इसके बाद शाहिद कहते हैं- 'चलो करते हैं।' शाहिद के साथ डांस करने के बाद सलमान खान कहते हैं- 'मुझे ये स्टेप करना बहुत पसंद है.'

बिग बॉस 15 में रोमांटिक हुए करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश:

बिग बॉस शो के आने वाले क्रिसमस स्पेशल एपिसोड में करण कुंद्रा अपनी लेडी लव तेजस्वी प्रकाश के लिए फीलिंग्स का सबसे सामने इजहार करते दिखेंगे।

क्रिसमस स्पेशल एपिसोड में नोरा फतेही और गुरु रंधावा घर में एंट्री करेंगे और घरवालों को टास्क देंगे। टास्क में घर वाले एक दूसरे को खास गिफ्ट देंगे और उनके लिए स्पेशल नोट भी लिखेंगे।

End of Article