Top TV News: कॉफी विद करण में आलिया भट्ट ने बताया सुहागरात का सीक्रेट, टीवी सीरियल से वापसी करेंगे पर्ल वी पुरी

TV News Today in Hindi, 05 July 2022: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट होंंगे कॉफी विद करण सीजन सात के पहले गेस्ट। एक्टर पर्ल वी पुरी करेंगे टीवी में वापसी। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें।

TV News 5 July 2022, टीवी न्यूज 5 जुलाई 2022
TV News 5 July 2022 
मुख्य बातें
  • कॉफी विद करण 7 का नया प्रोमो हुआ रिलीज।
  • पर्ल वी पुरी करेंगे टीवी सीरियल से वापसी।
  • ट्रोलर को छवि मित्तल ने दिया जवाब।

TV News Today in Hindi, 05 July 2022: कॉफी विद करण सीजन 7 सात जुलाई 2022 से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। इस सीजन रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पहले गेस्ट हैं। शो में आलिया भट्ट ने सुहागरात से लेकर बेडरूम सीक्रेट्स से जुड़े सवालों के जवाब दिया। रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 से एरिका पैकर्ड बाहर होने वालीं पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं। वहीं, पर्ल वी पुरी जल्द ही टीवी में वापसी करने जा रहे हैं। जानिए टीवी जगत की बड़ी खबरें। 

करण जौहर ने कॉफी विद करण सीजन 7 का नया प्रोमो (Koffee with Karan 7 Promo) शेयर किया है। प्रोमो में दिखाया है कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह शो के पहले गेस्ट बनेंगे। शो में करण जौहर आलिया भट्ट से पूछते हैं कि, 'शादी के बारे में एक मिथ्या बात जिसका सच आपको शादी के बाद पता चला?' आलिया भट्ट तुरंत जवाब देती हैं, 'सुहागरात जैसी कोई चीज नहीं होती है। आप थके हुए होते हो।' इसके बाद रणवीर सिंह अपनी फेवरेट सेक्स पोजीशन भी बताते हैं।

यहां देखें कॉफी विद करण 7 का प्रोमो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इस सीरियल से वापसी करेंगे पर्ल वी पुरी
टीवी सीरियल नागिन के एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri Case) पर साल 2021 में नाबालिग ने रेप का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें अरेस्ट किया गया था। फिलहाल एक्टर जमानत में बाहर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्ल वी पुरी जल्द ही सीरियल संस्कार के जरिए टीवी में वापसी करने जा रहे हैं। शो को एकता कपूर प्रोड्यूस करने जा रही हैं। इस शो में आलोक नाथ और अरुणा ईरानी भी नजर आने वाले हैं। शो के जरिए पर्ल वी पुरी काफी लंबे वक्त के बाद टीवी में वापसी करेंगे। 

Also Read: Mika Di Vohti: शादी के बाद भाग जाना चाहती थीं फराह खान, मीका सिंह के शो में किया ये खुलासा

ट्रोलर पर बरसी छवि मित्तल
छवि मित्तल का ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी का ट्रीटमेंट चल रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने छवि को ट्रोल करते हुए कहा कि वह अपनी बीमारी का इस्तेमाल सहानुभूति लेने के लिए कर रही हैं। इस पर छवि मित्तल ने करारा जवाब दिया है। छवि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'ये कमेंट कल मेरी पोस्ट पर था। एक कैंसर पीड़ित किन मानसिक और इमोशनल परेशानियों से गुजरता है, उसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। उसके सबसे करीबियों को भी इस बात का एहसास नहीं होगा। आपने एक कैंसर फाइटर को ट्रोल करने की हिम्मत दिखाई वो तारीफ के काबिल है। मैं आपके लिए प्रार्थना करुंगी।'

यहां देखें छवि मित्तल का पूरा पोस्ट (Chhavi Mittal Post)

एरिका पैकर्ड हुई खतरों के खिलाड़ी 12 से बाहर
खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) का पहला एलिमिनेशन हो गया है। एरिका पैकर्ड (Erica Packard eliminated) शो से बाहर हो गई हैं। एरिका ने शो के बाहर आने के बाद कहा कि उन्हें इस सीजन में बहुत कुछ सीखने को मिला है। हालांकि, उन्हें शो से बाहर निकलने का दुख है। एरिका के मुताबिक उन्होंने सभी स्टंट में अपना 100 फीसदी दिया है।

अनुपमा में हाई वोल्टेज ड्रामा (Anupama Update 5 July 2022)
टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पाखी ने शाह परिवार के आगे कहा कि वह आदिक को पसंद करती है। इसके अलावा उसने सभी से सवाल पूछा कि अगर कोई 50 साल में शादी कर सकता है या किसी का एक्स्ट्रा मैरेटियल अफेयर हो सकता है तो वह किसी को पसंद क्यों नहीं कर सकती। 

एपिसोड में अनुपमा पाखी को समझाती है कि जब वह कुछ बन गई थी तब उसने शादी का फैसला किया था। वहीं, बरखा आदिक और पाखी की दोस्ती पर सवाल उठाती है। वनराज कहता है कि वह पाखी और आदिक को अलग करके रहेगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर