Swayamvar- Mika Di Vohti: शादी के बाद भाग जाना चाहती थीं फराह खान, मीका सिंह के शो में किया ये खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2022, 09:17 AM IST

मीका सिंह के शो 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' में कोरियोग्राफर फराह खान नजर आएंगी। शो में फराह खान यह खुलासा करेंगी कि वो शादी के बाद पहले ही साल भाग जाना चाहती थीं। जानें क्या थी वजह।

Swayamvar- Mika Di Vohti: शादी के बाद भाग जाना चाहती थीं फराह खान, मीका सिंह के शो में किया ये खुलासा

टीवी शो  ‘स्‍वयंवर- मीका दी वोटी' (Swayamvar – Mika Di Vohti) की शुरुआत 20 जून को हो चुकी है। शो में सिंगर मीका सिंह अपनी लाइफ पार्टनर चुनेंगे। शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है जहां कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े देखने को मिलते हैं। शो में नजर आ रही लड़कियां मीका के दिल में जगह बनाना चाहती हैं और इसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार हैं। 

शो में नजर आएंगी फराह खान

शो में आई लड़कियों को टेस्ट करने, मीका को शादी से जुड़े टिप्स देने और लड़की चुनने में उनकी मदद करने के लिए अब तक कई सेलेब्स यहां आ चुके हैं। अब शो में जल्द ही कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान भी नजर आएंगी। 

शादी के पहले ही साल भाग जाना चाहती थीं फराह

शो में पहुंचीं फराह खान मीका को 'भाई' कहकर बुलाती दिखेंगी। वो शो में कहती दिखती हैं कि मीका बहुत सेंसिटिन हैं। फराह कहती हैं, 'मीका बहुत सेंसिटिव इंसान हैं और केवल एक सुलझी हुई लड़की ही उसे संभाल सकती है। मुझे लगता है कि शादी करने की कोई स्टैंडर्ड उम्र नहीं होती है, जब आपको सही व्यक्ति मिल जाए तो आपको शादी कर लेनी चाहिए।' अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए फराह कहती हैं, 'मैं अपनी शादी के पहले साल में भाग जाना चाहती थी क्योंकि इसमें एडजस्ट करना बहुत मुश्किल होता है।'

तीन बच्चों की मां हैं फराह

फराह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 09 दिसंबर 2004 को शिरीष कुंदर से शादी की थी। शिरीष फिल्म 'मैं हू ना' के एडिटर हैं। इसके अलावा दोनों ने कई फिल्मों को लेकर साथ किया है जिसमें जान- ए- मन, ओम शांति ओम और तीस मार खान शामिल है। दोनों के तीन बच्चे हैं दो बेटियां और एक बेटा। बता दें कि तीनों का जन्म साथ हुआ था। 

मीका को चाहिए ऐसी पत्नी

मीका के शो की बात करें तो यहां कई लड़कियां सिंगर की होने वाली पत्नी का ख्वाब लेकर आई हैं। मीका ने स्वयंवर से पहले अपनी पसंद भी बताई थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें अपनी वाइफ में वह सारे गुण चाहिए जो गिन्नी चतरथ (कपिल शर्मा की वाइफ) और राधिका (शान की वाइफ) में है। मीका ने कहा था कि लड़कियां शो में मेरी पत्नी और लाइफ पार्टनर बनने के लिए आ रही है लेकिन मैं बता दूं कि किस तरह की लड़की मेरी पसंद है।

End of Article