Top TV News: झलक दिखला जा 10 में हुई रूबीना दिलैक की एंट्री तो वायरल हुआ ऐश्वर्या शर्मा का क्यूट वीडियो 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2022, 07:56 PM IST

TV News Today in Hindi, 09 August 2022: आज रूबीना दिलैक, तेजस्वी प्रकाश, ऐश्वर्या शर्मा, निया शर्मा, करण जौहर, सोनम कपूर और अर्जुन कपूर समेत कई सितारे सुर्खियों में छाए रहे। यहां देखें टीवी की आज की बड़ी खबरें। 

Top TV News: झलक दिखला जा 10 में हुई रूबीना दिलैक की एंट्री तो वायरल हुआ ऐश्वर्या शर्मा का क्यूट वीडियो 
Photo Credit: Instagram

TV News Today in Hindi, 09 August 2022: टीवी इंडस्ट्री में रोजाना हलचल होती रहती है जिसकी वजह से कई टीवी सितारे सुर्खियों में छा जाते हैं। आज भी छोटे पर्दे के कई सेलिब्रिटीज चर्चा में रहे और लोगों के लिए मनोरंजन का विषय बन गए। हाल ही में करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण का नया प्रोमो जारी हुआ है जिसमें वह सोनम कपूर और अर्जुन कपूर के साथ मजेदार बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ तेजस्वी प्रकाश की मराठी डेब्यू फिल्म का पहला लुक भी सामने आ गया है। अगर आपने आज की बड़ी टीवी न्यूज नहीं देखी हैं तो इस टीवी रैप में जरूर पढ़ें। 

झलक दिखला जा 10 में नजर आएंगी रूबीना दिलैक 

ई टाइम्स की एक ख़बर के अनुसार, खतरों के खिलाड़ी 12 फेम रूबीना दिलैक को डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 के लिए अप्रोच किया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि टीवी अदाकारा ने इस ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया है। जल्द ही उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ इस रियलिटी शो में देखा जाएगा।

वायरल हुआ ऐश्वर्या शर्मा का वीडियो

गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में इन दिनों हाई पॉइंट ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस टीवी शो के सेट से ऐश्वर्या शर्मा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या शर्मा एक छोटे से बेबी को डांस सिखा रही हैं। यह बच्चा कोई और नहीं बल्कि उनका ऑनस्क्रीन बेटा है। ऐश्वर्या शर्मा को देखकर यह बेबी भी डांस कर रहा है। बच्चे को ऐसा करता देख सोशल मीडिया यूजर्स ढ़ेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।

जारी हुआ कॉफी विद करण 7 का नया प्रोमो 

करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण 7 का नया प्रोमो जारी हो गया है, इसमें उनके साथ अर्जुन कपूर और सोनम कपूर को देखा जा रहा है। इस प्रोमो में देखा गया कि करण सोनम और अर्जुन कपूर से ढेर सारी मजेदार बातें कर रहे हैं। इस दौरान अर्जुन ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी लेडी लव मलाइका का फोन नंबर अपने फोन में किस नाम से सेव करके रखा है। 

तेजस्वी प्रकाश की मराठी डेब्यू फिल्म से सामने आया उनका पहला लुक 

टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश को अब जल्द ही मराठी फिल्म में देखा जाएगा। टीवी अदाकारा कस्तूरी रे मराठी फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला लुक सामने आया है जिसमें वह अभिनेता अभिनय बेर्डे साथ नजर आ रही हैं।  इस फिल्म की कहानी एक असामान्य लव स्टोरी पर आधारित है।

डांस प्रैक्टिस करते समय निया शर्मा को लगी चोट

टीवी अभिनेत्री निया शर्मा को अब जल्द ही झलक दिखला जा 10 में देखा जाएगा। हाल ही में निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें यह देखा गया कि झलक दिखलाजा 10 के लिए डांस प्रैक्टिस करते समय उन्हें चोट लग गई है। 

End of Article