Imlie Spoiler: मालिनी चलेगी ऐसी चाल कि इमली को होगी जेल, आर्यन खुद कराएगा गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2022, 07:42 AM IST

Imlie Serial Update: स्टार प्लस के सीरियल इमली की कहानी में तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। पहले से ही तमाम मुश्किलों में घिरी इमली की जिंदगी में एक और मुश्किल आने वाली है।

Imlie Spoiler: मालिनी चलेगी ऐसी चाल कि इमली को होगी जेल, आर्यन खुद कराएगा गिरफ्तार

Imlie Serial Update: स्टार प्लस के सीरियल इमली की कहानी में तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। इमली पहले से ही तमाम मुश्किलें झेल रही है और अब इस नई मुसीबत से उसकी जिंदगी बिखर जाएगी। बेकसूर होने के बावजूद वह मालिनी की चाल में फंसकर जेल की हवा खाएगी। सुम्बुल तौकीर खान, फहमान खान और मयूरी देशमुख स्टारर सीरियल में इस आने वाले ट्विस्ट से दर्शकों का मनोरंजन होगा। वहीं देखने वाली बात होगी कि इमली खुद को कैसे इस मुसीबत से बचाएगी और क्या वह मालिनी का पर्दाफाश कर पाएगी।

अभी तक आपने देखा कि चीनी के स्कूल में फंक्शन है। आर्यन, इमली और इमली की मां मीठी इस कार्यक्रम को देखने पहुंचे हैं। कार्यक्रम में चीनी ने भाग लिया है। इमली और इमली की मां ने मिलकर स्कूल के बच्चों के लिए लड्डू बनाए हैं। वहीं पहले से स्कूल की तरफ से भी लड्डू आए हैं। स्कूल वाले लड्डू खराब हैं और उनमें से बदबू आ रही है। मालिनी को ये बात पता चल जाती है कि जो लड्डू स्कूल की तरफ से आए हैं वो खराब हैं। 

इसके बाद मालिनी इमली को फंसाने की चाल चलती है। वह उन लोगों को धमकी देती है और लड्डुओं की अदला बदली करा देती है। इसके बाद जब लड्डू खाकर बच्चे बीमार होते हैं तो सारा दोश इमली पर आ जाता है। जब ये बात आर्यन को पता चलती है तो वो इमली से बहुत नाराज हो जाता है। पूरे मामले के बाद पुलिस भी आ जाती है और इमली को पकड़ कर ले जाती है। आर्यन खुद इमली को गिरफ्तार करवाता है। 

गांव के तमाम बच्चों की जिंदगी खतरें में डालने का आरोप इमली पर आ जाएगा। गांव वाले इमली को भला बुरा कहेंगे और आर्यन भी गांव वालों के सपोर्ट में ही इमली को गलत बताएगा। मालिनी को यह सब देखकर बहुत मजा आएगा। आगे देखना होगा कि इमली अपनी बेगुनाही कैसे साबित करती है।  

End of Article