TV News 9 October 2021: सिद्धार्थ शुक्ला को वेब सीरीज के लिए मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, कपिल शर्मा से नाराज हुए सैफ अली खान

TV News 9 October 2021: सिद्धार्थ शुक्ला को मरणोपरांत बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। वहीं, टीवी एक्ट्रेस शिखा सिंह ने नई कार खरीदी। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें।

TV News 09 October 2021, टीवी न्यूज 09 अक्टूबर 2021
Sidharth Shukla 
मुख्य बातें
  • कपिल शर्मा शो का एक बिहाइंड द सीन वीडियो सामने आया है।
  • सिद्धार्थ शुक्ला को मरणोपरांत मोस्ट पॉपुलर एक्टर का अवॉर्ड मिला
  • कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस शिखा सिंह ने नई कार खरीदी है।

मुंबई. कपिल शर्मा शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, बिग बॉस 15 में सलमान खान ने प्रतीक सहजपाल को डांट लगाई। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें। 

कपिल शर्मा शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सैफ अली खान अपनी फिल्म भूत पुलिस का प्रमोशन करने पहुंचे थे। शो का बिहाइंड द सीन वीडियो सामने आया है। वीडियो में सैफ और कपिल शर्मा ग्रीन रूम में मिलते हैं। सैफ अली खान  ग्रीन रूम में अपनी फोटो न देखकर नाराज हो जाते हैं। ग्रीन रूम में शक्ति कपूर की फोटो को देखकर सैफ कहते हैं कि 'मैं 10 शो कर चुका हूं पर मेरी एक फोटो भी नहीं है। इन साहब की फोटो है।'

Saif Ali Khan, The Kapil Sharma Show

सिद्धार्थ शुक्ला को मिला ये अवॉर्ड
दिवंगत एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला आखिरी बार वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल में नजर आए थे। अब एक्टर को मरणोपरांत इस वेब सीरीज के लिए स्क्रीनएक्स मोस्ट पॉपुलर एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस इस खास मौके पर सिद्धार्थ शुक्ला को याद  कर रहे हैं। 

Sidharth Shukla is The Times Most Desirable Man on Television 2020 - Times of Indiaकुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस ने खरीदी नई कार 
कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस शिखा सिंह ने नई कार खरीदी है। शिखा की ये बीएमडल्बू कार है। शिखा ने अपनी बेटी अलान्या के साथ कार के सामने पोज देते हुए  फोटो शेयर की है। शिखा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने बेटी अलान्या और पति करण शाह के साथ फोटोज शेयर करती है। शिखा ने फोटो के साथ 'ब्यूटी एंड द बीस्ट।' 

प्रतीक सहजपाल को पड़ी डांट 
बिग बॉस 15 के पहले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान प्रतीक सहजपाल पर जमकर बरसे। सलमान खान ने प्रतीक की हरकतों पर उन्हें चेतावनी दी। प्रतीक सहजपाल शुक्रवार को टेलिकास्ट हुए एपिसोड में विधि पांड्या बाथरूम में शावर लेती हैं। तभी प्रतीक जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगते हैं। प्रतीक कहते हैं गेम में उनकी मम्मी या बहन होती तो भी वह ऐसा करते। इस पर सलमान कहते मेरी मम्मी और बहन के साथ किया होता तो मैं उसकी वाट लगा देता।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अनुपमा में आएगा ट्विस्ट 
अनुपमा शो में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अनुपमा और अनुज की दोस्ती लगातार मजबूत हो रही है। वहीं, वनराज जलन में बड़े फैसले ले रहा है। दूसरी तरफ काव्या अनुज कपाड़िया से नौकरी मांगने जाएंगी।

Anupamaa Huge Twist Pakhi breakdown| Anupamaa after Biggest fight in shah house And rhis unit Vanraj Anupama

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में पाखी अपने परिवार में सभी को लड़ते हुए देखकर इमोशनली टूट जाती है। पाखी सीढ़ियों से गिरती है, वनराज और अनुपमा उसके पास दौड़ पड़ते हैं। पाखी उनसे अपनी खुशी के लिए ना लड़ने की गुहार लगाती है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर