The Kapil Sharma Show: चार साल की उम्र में मेले में खो गए थे कपिल शर्मा, मां से कहा- 'सोचो तुम्हारा होता कितना नुकसान'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2021, 10:24 AM IST

The Kapil Sharma Show BTS: द कपिल शर्मा शो में कार्तिक आर्यन पहुंचे थे। इस दौरान कपिल शर्मा ने बताया कि वह बचपन में एक बार मेले में खो गए थे। यहां जानिए ये किस्सा...

The Kapil Sharma Show: चार साल की उम्र में मेले में खो गए थे कपिल शर्मा, मां से कहा- 'सोचो तुम्हारा होता कितना नुकसान'

The Kapil Sharma Show Video: द कपिल शर्मा शो के होस्ट कपिल शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे कर चुके हैं। ताजा एपिसोड में भी कपिल शर्मा ने ऐसा ही एक खुलासा किया, जिससे सुनकर दर्शक खूब हंसे। कपिल ने बताया कि वह बचपन में एक बार मेले में खो गए थे। कॉमेडियन ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसका वीडियो शेयर किया है।  

कपिल शर्मा के शो में कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म धमाका के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। कपिल शर्मा (Kapil Sharma BTS) ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस एपिसोड के बिहाइंड द सीन वीडियोज शेयर किए हैं। वीडियो में कपिल शर्मा कार्तिक आर्यन से उस वक्त के बारे में पूछते हैं कि वह एक बार मेले में खो गए थे। इसके बाद कपिल शर्मा बताते हैं, 'हमारी दोनों की कहानी काफी एक जैसी है। मेरी मम्मी भी मेरे को मेले में लेकर गई कहीं और फिर मैं गुम हो गया। सोचो मम्मी, तुम्हारा कितना नुकसान हो जाता।'

The Kapil Sharma Show: Kapil jokes about the time his show was shut down -  Times of India

चार साल थी उम्र  
कपिल ने ऑडियंस में बैठीं अपनी मम्मी से पूछा कि उस वक्त कितने साल के थे। उनकी मम्मी ने तुरंत जवाब दिया चार साल। कपिल आगे कहते हैं कि, 'मुझे धुंधला याद आ रहा है कि कोई मुझे उठाकर ला रहा था। उस आदमी ने मुझे जहां अनाउंसमेंट होती है वहां रख दिया। मेरी मम्मी ने सीधे उसकी दाढ़ी पकड़ी और कहा कि तेरे पास मेरा बच्चा क्या कर रहा है। मैंने पहली बार अपनी मम्मी को इतने गुस्से में देखा।'

The Times Of India on Twitter: "Is The Kapil Sharma Show getting repetitive  and losing its charm? https://t.co/FQZuFXXY1c via @toitv  https://t.co/kEIweP4mDl" / Twitter

केबीसी में शामिल हुए थे अमिताभ बच्चन
कपिल शर्मा कौन बनेगा करोड़पति 13वें सीजन में भी शामिल हुए थे। इस दौरान उनके साथ एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी भी थीं। कपिल शर्मा ने कहा कि, अमिताभ बच्चन शो में आने वाली खूबसूरत महिलाओं से आसान सवाल पूछते हैं।

कपिल शर्मा कहते हैं, 'मैंने एक बात देखी है, जैसे सोनाली जी जैसी ब्यूटीफुल लड़की चली जाए, बच्चन साहब के सवाल अलग हो जाते हैं. ‘गुलाब का फूल किस रंग का होता है?’और हम जैसे चले जाएं तो, ‘हुमायुं कब आया था?’

End of Article