सुनील ग्रोवर ने जब शाहरुख खान को कर दिया था इमोशनल, देखें द कपिल शर्मा शो का पुराना वीडियो

Sunil Grover Throwback Video From The Kapil Sharma Show: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। ये वीडियो द कपिल शर्मा शो का है जब वो इसका हिस्सा थे...

The Kapil Sharma Show Sunil Grover throwback video With kapil sharma
द कपिल शर्मा शो।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सुनील ग्रोवर अब द कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं हैं।
  • अभी भी सुनील के पास शो में बिताई यादें जरूर हैं।
  • अब सुनील ग्रोवर ने उसी दौरान का एक वीडियो शेयर किया है।

कॉमेडियन और बॉलीवुड एक्टर सुनील ग्रोवर को कोरोना वायरस के चलते हुए लॉक डाउन में अपने पुराने शो की याद सता रही है। जैसा कि सुनील अब द कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि उनके पास कपिल और अन्य कोस्टार के साथ बिताए गए समय की कुछ प्यार भरी यादें जरूर हैं।
अब कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। ये वीडियो द कपिल शर्मा शो का है जब वो इसका हिस्सा थे। सुनील ग्रोवर वीडियो में शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन के साथ मंच पर नजर आ रहे है। सभी शो में फिल्म दिलवाले का प्रमोशन करने पहुंचे थे। तभी सुनील ग्रोवर शो में फेमस सॉन्ग 'गेरुआ' पर परफॉर्म करते दिखे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@whosunilgrover) on


सुनील ग्रोवर ने शो में शाहरुख खान को ट्रिब्यूट दिया था। उन्होंने जिस तरीके से इस एक्ट को तैयार किया था वो देखकर शो में मौजूद सभी लोग काफी इम्प्रेस हो गए थे। इस दौरान सुनील ने शाहरुख खान के सिगनेचर पोज भी किए थे। यहां तक कि शाहरुख भी खुद इमोशनल हो गए और जाकर सुनील को गले लगा लिया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@whosunilgrover) on


वैसे आज कपिल शर्मा का 39वां बर्थडे है और इसी दिन सुनील ने ये यादगार वीडियो शेयर कर पुराने दिनों को याद किया है। सुनील ने वीडियो ट्वीट कर लिखा, 'जब भी मैं इसे देखता हूं तो यह मुझे भावुक कर देता है।' आपको बताते चलें साल 2017 में एयरोप्लेन वाले विवाद के कारण कपिल और सुनील के बीच दूरियां आ गई थीं। इसी के बाद सुनील ने द कपिल शर्मा शो छोड़ दिया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर