300 रुपए थी शुभांगी अत्रे की सैलेरी, आज एक एपिसोड के लिए लेती हैं इतनी फीस, जानिए कितनी है नेटवर्थ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 07:34 AM IST

Shubhangi Atre Net worth: टीवी सीरियल शुभांगी अत्रे 11 अप्रैल को बर्थडे मना रही हैं। शुभांगी अत्रे ने पहली सैलेरी 300 रुपए थी। जानिए कितनी है शुभांगी अत्रे की नेटवर्थ और प्रॉपर्टी...

300 रुपए थी शुभांगी अत्रे की सैलेरी, आज एक एपिसोड के लिए लेती हैं इतनी फीस, जानिए कितनी है नेटवर्थ

Shubhangi Atre Birthday: भाबीजी घर पर हैं की अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे 11 अप्रैल को बर्थडे मना रही हैं। शुभांगी अत्रे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शादी के बाद की थी। एक्ट्रेस सबसे पहले एकता कपूर के टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की में नजर आई थीं। इसके बाद वह सीरियल कस्तूरी में नजर आई थीं। साल 2016 में शुभांगी अत्रे ने सीरियल भाबीजी घर पर हैं में शिल्पा शिंदे को रिप्लेस किया था। 

शुभांगी अत्रे की नेटवर्थ की बात करें तो वह 15 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। एक्ट्रेस टीवी सीरियल के अलावा ब्रैंड एंडोर्समेंट के जरिए भी कमाई करती हैं। शुभांगी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें झुमकों से बहुत प्यार है और उनके पास करीब 600 झुमके हैं।  रिपोर्ट्स के अनुसार शुभांगी को अंगूरी भाभी के रोल के लिए एक एपिसोड के 40 हजार से 50 हजार रुपए फीस मिलती है। शुभांगी जब 12वीं क्लास में पढ़ाई करती थीं, तभी से कमाने लगी थीं। उनको बतौर पहली सैलरी 300 रुपए थी।     

Shubhangi Atre

कम उम्र में हुई थी शादी 
शुभांगी अत्रे की साल 2000 में शादी हुई थी। उस वक्त वह केवल 19 साल की थीं। शुभांगी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शादी और बेटी के जन्म के बाद की थी। शुभांगी ने एक इंटरव्यू में बताया कि, 'मेरे पति एक एडवर्टाइजिंग कंपनी में काम करते थे। मैंने उनकी कंपनी में एक एड फिल्म शूट की थी। तब मेरे फोटोग्राफर ने मुझे फिल्मों और टीवी सीरियल में हाथ आजमाने के लिए कहा। मेरी बेटी के जन्म के बाद मैंने एक्टिंग करना शुरू किया।'

Shubhangi Atre

नहीं मानी थी पति की सलाह
साल 2016 में शुभांगी अत्रे ने सीरियल भाबीजी घर पर हैं में शिल्पा शिंदे को रिप्लेस किया था। ये दूसरा मौका है जब शुभांगी ने शिल्पा शिंदे को रिप्लेस किया। इससे पहले सीरियल चीड़ियाघर में भी शुभांगी ने शिल्पा को रिप्लेस किया था। 

Bhabiji Ghar Par Hain!: Angoori Bhabhi aka Shubhangi Atre to celebrate  birthday in Covid isolation | Tv News – India TV

शुभांगी ने बताया जब उन्हें ये शो मिला तो उनके पति से इसे न करने की सलाह दी थी। शुभांगी के पति का कहना था कि इस सीरियल के बजाए उन्हें कोई नया सीरियल करना चाहिए। हालांकि, उन्होंने अपने पति की बात नहीं मानी।

End of Article