सचिन श्रॉफ की बेहद कड़वाहट के साथ टूटी थी जूही परमार से शादी, आज बेटी के साथ ऐसे हैं रिश्ते

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2022, 10:40 PM IST

Sachin Shroff Facts: सचिन श्रॉफ, तारक मेहता की भूमिका में जल्द ही नजर आने वाले हैं। अपनी रील लाइफ की कहानी के साथ सचिन की रियल लाइफ कहानी भी काफी सुर्खियों में रही है।

सचिन श्रॉफ की बेहद कड़वाहट के साथ टूटी थी जूही परमार से शादी, आज बेटी के साथ ऐसे हैं रिश्ते

Taarak Mehta Actor Sachin Shroff Facts: सब टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी लोकप्रियता के दम पर काफी आगे निकल आया है। हालांकि सालों से दर्शकों को एंटरटेन करने के मकसद को पूरा करते इस शो ने, बीते दिनों कई उतार चढाव देखे। दरअसल शो में मुख्य भूमिका निभाने वाले कई कलाकारों ने शो छोड़ दिया। हाल ही में ऐसा तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा के विषय में भी पता चला। 

लेकिन शो के निर्माताओं को सचिन की सूरत में नए तारक मेहता मिल गए हैं। खबरों की मानें तो सचिन ने दो दिन की शूटिंग भी पूरी कर ली है। टीवी अभिनेता सचिन श्रॉफ को कौन नहीं जानता। इंडस्ट्री के सबसे चहेते शोज जैसे सिंदूर तेरे नाम का, सात फेरे, बालिका वधू आदि का अहम हिस्सा रहे सचिन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखते हैं। सचिन, तारक मेहता की भूमिका में जल्द ही नजर आने वाले हैं। अपनी रील लाइफ की कहानी के साथ सचिन की रियल लाइफ कहानी भी काफी सुर्खियों में रही है। अभिनेत्री जूही परमार से तलाक के बाद बेटी समाइरा से इस तरह के संबंध रखते हैं सचिन। आइए आपको सचिन की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं –

इस तरह शुरू हुई थी सचिन और जूही की प्रेम कहानी
टीवी शो कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन में कुमकुम की भूमिका निभाकर घर घर की पहचान बनने वाली जूही साल 2009 में सचिन के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। दोनों की मुलाकात एक शो के सेट पर हुई थी, जहां दोनों ने एक दुसरे के नंबर लिए और बातचीत के जरिए एक लंबे समय के लिए टच में रहे। हालांकि वो शो तो तभी ऑन एयर नहीं गया लेकिन दोनों के बीच का प्रेम जरूर हवाओं में फैल चुका था। दो साल एक दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। जयपुर के एक महल में 15 फरवरी 2009 को दोनों ने शादी करके एक दूसरे का हाथ थामा था। इस शादी से 2013 में जूही ने बेटी समायरा को जन्म दिया था। 

Sachin-Juhi failed marriage | When Sachin Shroff commented on his failed  marriage with Juhi Parmar: 'She was never in love with me'

इस वजह से हुआ था जूही और सचिन का तलाक
साल 2018 में जूही ने उनकी शादी में आ रही परेशानियों का जिक्र किया था। तथा सचिन से उनके तलाक का ऐलान करके सभी को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया था। अपने तलाक के बारे में बात करते हुए सचिन बताते हैं कि, “हमारा तलाक आपसी सहमति से तथा सम्मानजनक तरीके से हुआ है। दुर्भाग्य से जूही के खुद जनता के सामने इस बात को स्वीकारा है कि वे कभी मुझसे प्यार नहीं करती थी। जो रिश्ते एकतरफा होते हैं, वो शुरू से ही बर्बाद होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि, प्यार करना और उसे खो देना बेहतर है इससे कि कभी प्यार किया ही न जाए। हालांकि सच्चाई यही है कि बिना प्यार की शादी में दुख होता है। मैंने जो कुछ भी किया, वो काफी नहीं था कि जूही मुझसे प्यार करें।”  

बेटी समायरा से है ऐसा रिश्ता
अक्सर सचिन और जूही दोनों ही एक दूसरे को जन्मदिनों पर बधाई देते नजर आते हैं। बेटी समायरा की खातिर दोनों ने एक दूसरे से अच्छे संबंध बनाए रखे हैं। समायरा और सचिन अक्सर एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते नजर आते रहे हैं। और यह देखकर ऐसा लगता है कि जूही और सचिन दोनों ही अच्छे पति पत्नी न सही, मगर पुरानी बातें भूलकर अच्छे माता पिता होने का कर्तव्य बखूबी निभा रहे हैं।

इन शोज और फिल्मों का हिस्सा रहे हैं सचिन
सचिन टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े शोज का अहम हिस्सा रहे हैं। तथा एक लंबे समय से अपने लुक्स और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। सचिन ने जी टीवी के पॉपुलर शो कमल से अपना इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, और उसके बाद उन्होंने कभी मुड़कर नहीं देखा। सचिन बालिका वधू, रिश्तों के भंवर में उलझी नियति, बाल कृष्ण, परमावतार श्री कृष्णा, गुम है किसी के प्यार में जैसे शोज का हिस्सा रहे हैं। गुम है किसी के प्यार में शो में राजीव के किरदार के बारे में बात करते हुए सचिन बताते हैं कि, “राजीव एक बहुत ही हंसमुख, एनरजेटिक व्यक्ति है, जिसे खुशियां बांटना बहुत आनंदित करता है। मुझे इस किरदार को निभाने में काफी मजा आ रहा है। मैं इस किरदार को टीवी स्क्रीन पर जीवित करने के लिए बहुत मेहनत करता हूं। ये मेरे लिए एक बहुत नया अनुभव है।” हालांकि सचिन ने कुछ समय बाद ये शो छोड़ दिया था।

टीवी शोज के साथ सचिन ने दसवीं फिल्म में भी काम किया है। तथा बॉबी देओल की बहु चर्चित वेब सीरिज आश्रम में भी सचिन ने एक बहुत पॉवरफुल किरदार निभाया था। जिससे उन्हें बहुत फेम मिली थी।

End of Article