Mahabharat: चीर हरण सीन के बाद आधे घंटे तक रोई थीं 'द्रौपदी' रूपा गांगुली, पहनी थीं 250 मीटर लंबी साड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2020, 02:14 PM IST

Mahabharat Shooting: रामायण के साथ-साथ दूरदर्शन पर महाभारत भी दोबारा टेलिकास्ट हो रही है। महाभारत में द्रौपदी का रोल रूपा गांगुली ने निभाया था। जानिए कैसे हुई थी द्रौपदी चीर हरण की शूटिंग...

Mahabharat: चीर हरण सीन के बाद आधे घंटे तक रोई थीं 'द्रौपदी' रूपा गांगुली, पहनी थीं 250 मीटर लंबी साड़ी

मुंबई. दूरदर्शन पर बीआर चोपड़ा की महाभारत भी दोबारा प्रसारित हो रहा है। 1988 में आए इस सीरियल के किरदार, डायलॉग और कई सीन को आज भी याद किया जाता है। महाभारत में द्रौपदी का चीर हरण कौरव और पांडव के बीच युद्ध का कारण बना था। महाभारत सीरियल में चीर हरण का सीन को बेहतरीन ढंग से फिल्माया गया था। हालांकि, इस सीन के बाद रूपा गांगुली आधे घंटे तक रोते रही थी। 

महाभारत को बी.आर.चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। वहीं, द्रौपदी का रोल एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने निभाया था। महाभारत की मेकिंग वीडियो में रवि चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने सीन शूट करने से पहले रूपा गांगुली को बुलाकर पूरा सीन समझाया था।   

रवि चोपड़ा ने कहा था कि मैंने रूपा को समझाया कि एक औरत जिसने केवल एक कपड़ा लपेटा है उसका इस तरह अपमान हो रहा है। ऐसे में उसके मन में क्या फीलिंग होगी। ये सभी बातों को ध्यान रखकर आप परफॉर्म करना।  

आधे घंटे तक रोई थीं रूपा गांगुली
रवि चोपड़ा बताते हैं- 'चीर हरण की शूटिंग के बाद रूपा गांगुली अपने डायलॉग बोलते हुए रोनी लगी थीं। रूपा गांगुली अपने कैरेक्टर में इस कदर खो गई थीं कि उन्हें चुप कराने में आधा घंटे  का वक्त लगा था।' बीआर चोपड़ा ने कहा कि- 'हमें इस बात का ध्यान रखना था कि सीन भद्दा या अश्लील न लगे।'

रवि चोपड़ा के मुताबिक- 'द्रौपदी को सभा में घसीटकर लाने से चीर हरण तक पूरा सीन एक सीक्वेंस में शूट किया गया था। वहीं, द्रौपदी ने जो साड़ी पहनी थी वह 250 मीटर लंबी थी। ऐसे में जैसे ही वह श्री कृष्ण पुकारती तो वह साड़ी बढ़ा देते थे।' 

जूही चावला बनने वाली थीं द्रौपदी 
महाभारत में द्रौपदी का किरदार बी.आर. चोपड़ा ने पहले जूही चावला को ऑफर किया था। हालांकि, वह अपनी डेब्यू फिल्म कयामत से कयामत तक की शूटिंग में बिजी थीं। जूही चावला के अलावा राम्या कृष्णनन को भी रोल ऑफर हुआ था। 

रोल रूपा गांगुली को द्रौपदी का रोल उनकी अच्छी हिंदी के कारण मिला था। आपको बता दें कि रूपा गांगुली टीवी के अलावा हिंदी और बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह बीजेपी की नेता भी हैं। 

End of Article