Balika Vadhu 2 Anand's Role Was Offered To These TV Actors: बालिका वधू टीवी सीरियल जब छोटे पर्दे पर प्रसारित हुआ था, तब इस टीवी सीरियल ने तहलका मचा दिया था। घर-घर में लोग इस टीवी शो को देखने के लिए बेताब रहते थे। जब यह यह धारावाहिक ऑफ-एयर हो गया था, तब दर्शक बहुत उदास थे। लेकिन जब बालिका वधू 2 का दूसरा सीजन आया तब एक बार फिर दर्शकों को इस टीवी सीरियल का क्रेज हो गया है। इस टीवी सीरियल में शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), रणदीप राय (Randeep Rai) और समरिद्ध बावा (Samridh Bawa) को फीचर किया गया है जो आनंदी, आनंद और जिगर का किरदार निभा रहे हैं। लोगों को आनंद और आनंदी की जोड़ी बहुत पसंद आ रही है।
आनंद का किरदार निभाने वाले एक्टर रणदीप राय के अदाकारी की सराहना हर जगह हो रही है। रणदीप राय को आनंद के किरदार में देख कर ऐसा लग रहा है जैसे यह रोल उनके लिए ही बना है। लेकिन क्या आपको पता है आनंद के किरदार के लिए रणदीप राय मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। रणदीप राय से पहले मेकर्स ने टीवी के जाने-माने कई एक्टर्स को यह रोल ऑफर किया था।
यहां देखें, किन एक्टर्स को किया गया था आनंद का रोल ऑफर
मोहसिन खान
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर मोहसिन खान को मेकर्स इस टीवी सीरियल में कास्ट करना चाहते थे। लोगों को शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की जोड़ी पहले से ही बहुत पसंद थी। लेकिन किसी वजह से मोहसिन खान ने यह ऑफर ठुकरा दिया था।

शाहीर शेख
शाहीर शेख को जल्द ही पवित्र रिश्ता 2 में देखा जाएगा। उन्हें भी आनंद का किरदार ऑफर किया गया था लेकिन अपने दूसरे वर्क कमिटमेंट्स की वजह से वह यह रोल एक्सेप्ट नहीं कर पाए।

विक्रम सिंह चौहान
जाना ना दिल से दूर फेम विक्रम सिंह चौहान टीवी के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। खबरों के अनुसार, उन्हें भी बालिका वधू 2 के मेकर्स ने आनंद के किरदार के लिए अप्रोच किया था। लेकिन पर्सनल कारणों की वजह से वह आनंद का रोल एक्सेप्ट नहीं कर पाए।


अविनाश मिश्रा
अविनाश मिश्रा को आखिरी बार ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखा गया था, वह इस टीवी सीरियल नें कुणाल राजवंश के किरदार में नजर आए थे। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, आनंद के रोल के लिए वह भी मेकर्स की नजरों में थे। लेकिन उन्होंने यह इस किरदार कि लिए हां नहीं कहा जिसकी वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

