कृष्णा अभिषेक ने खरीदी नई मर्सिडीज बेंज, बहन आरती सिंह ने फोटोज शेयर की फोटोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2022, 09:07 AM IST

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने नई कार खरीदी है जिसकी जानकारी उनकी बहन और एक्ट्रेस आरती सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए देते हुए इसे अपनी ड्रीम कार बताया।

कृष्णा अभिषेक ने खरीदी नई मर्सिडीज बेंज, बहन आरती सिंह ने फोटोज शेयर की फोटोज

मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक कॉमेडी और काम के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर वो चर्चा में आ गए हैं और इसकी वजह है उनकी नई कार। कृष्णा ने हाल ही में नई कार खरीदी है जिसकी जानकारी उनकी बहन आरती सिंह ने दी। 

आरती ने शेयर की फोटोज

कृष्णा की बहन और एक्ट्रेस आरती सिंह ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की जिसमें वो और कृष्णा, कॉमेडियन की नई मर्सिडीज के साथ खड़े हैं। इन फोटोज को पोस्ट कर आरती ने लिखा, 'मुझे तुमपर बहुत गर्व है। मुझे कभी कार का शौक नहीं रहा लेकिन यह मेरी ड्रीम कार थी। मैं अभी इस कार को अफोर्ड नहीं कर सकती लेकिन तुमने यह कार खरीद ली और मेरा सपना पूरा कर दिया। तुम यह डिजर्व करते हो क्योंकि तुम बहुत मेहनत करते हो। प्राउड सिस्टर।' जैसे ही आरती ने ये फोटोज पोस्ट की फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। इस पोस्ट पर खुद कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने भी कमेंट किया। 

कृष्णा ने किया ये कमेंट

आरती के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कृष्णा ने लिखा, 'यह कार मेरी नहीं, तुम्हारी है।' जिसपर रिप्लाई करते हुए आरती ने लिखा, 'आई लव यू और मैं गौरान्वित हूं।' वहीं कश्मीरा ने इस पोस्ट पर कमेंट किया, 'यह मेरी भी है।' जिसके जवाब में आरती ने लिखा, 'बिलकुल। तुम उनकी लकी चार्म हो।' 

कृष्णा के पास हैं ये कार

यह पहली बार नहीं है जब कृष्णा ने इतनी महंगी कार खरीदी हो। इससे पहले भी उनके पास कई लग्जरी और महंगी कारे हैं। उनके पास ऑडी क्यू5 है जिसकी कीमत 50 लाख रुपए है। इसके अलावा उनके पास 36 लाख की कीमत वाली मर्सिडीज बेंज सीएलए 200 है। साथ ही कृष्णा ऑडी 3 कैब्रियोलेट के भी मालिक हैं, इस कार की कीमत भी 50 लाख रुपये बताई गई है।

आरती ने खरीदी थी कार

बता दें कि पिछले साल मार्च महीने में खुद आरती सिंह ने भी नई कार थार खरीदी थी। इसकी वीडियो कृष्णा ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी और बताया था कि आरती ने उनसे एक भी पैसा नहीं लिया और खुद ये कार खरीदी है। साथ ही कृष्णा ने कहा कि वो आरती की कार को शूटिंग पर लेकर जाया करेंगे। 

End of Article