Rakhi Sawant Career Struggle: गरीब परिवार से बगावत करके निकली थीं राखी सावंत, आज नहीं हैं किसी परिचय की मोहताज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2022, 11:36 PM IST

Rakhi Sawant Struggle: वैसे तो बॉलीवुड में सभी कलाकारों ने बॉलीवुड और टीवी में अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं आइटम गर्ल रखी सावंत ने खुद की पहचान बनाने के लिए बहुत कुछ सहा है। यहां तक की अपने परिवार से बगावत करके रखी ने अपना नाम बनाया और आज रखी किसी पहचान की मोहताज नहीं है।

Rakhi Sawant Career Struggle: गरीब परिवार से बगावत करके निकली थीं राखी सावंत, आज नहीं हैं किसी परिचय की मोहताज
Photo Credit: Instagram

Rakhi Sawant Career Life: कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत अक्सर विवादों में रहती है। राखी सावंत ने डांस, एक्टिंग और कई रिएलिटी शोज में काम कर अपने हुनर के दम पर बॉलीवुड और टीवी में अपना नाम बनाया है। आपको बता दें कि, एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली राखी आज जिस मुकाम पर खड़ी हैं वो अपने दम पर खड़ी हैं। राखी कभी अपने बयानों तो कभी हरकतों की वजह से खबरों पर छाई रहती हैं। राखी सावंत सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा का विषय बनी रहती हैं कभी अपनी तस्वीरों से तो कभी बयानों से आए दिन सुर्खियों में नजर आती हैं। लेकिन ऐसे बहुत कम लोग है जो रखी की पर्सनल लाइफ के बारे में जानते है। रखी के जीवन की अनसुनी कहानियां बहुत कम लोगों को पता है।  जिसे राखी आज तक कभी नहीं भूली है, अपने बुरे दिनों को याद करके एक्ट्रेस आज भी रो देती हैं। 

आज सभी जानते हैं राखी को 

राखी सावंत के बारे में हर कोई थोड़ा बहुत कुछ ना कुछ जानता है। लेकिन रखी के बचपन की कड़वी सच्चाई केवल कुछ ही लोगों तक सीमित है। जिसे सुनते ही आप हैरान हो जाएंगे साथ ही आप उनके दर्द को महसूस करके आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी। राखी उन दिनों एक शो में गई थी जहां उनका इंटरव्यू लिया जा रहा था उस दौरान राखी ने अपना दर्द लोगों से साझा किया। राखी का असली नाम नीरू भेदा है। इंडस्ट्री में  अपना सिक्का चमकाने के लिए सबसे पहले उन्होंने अपना नाम बदला।

गरीब परिवार से आईं थी राखी

वहीं इंटरव्यू में रखी ने कहा कि, वो बहुत गरीब परिवार से ताल्लुक़ रखती हैं, उनकी मां एक हॉस्पटिल में आया थी और पिता मुंबई पुलिस में कॉन्सटेबल थे। बहुत मुश्किल से उनके परिवार के गुजारा होता था। कभी-कभी तो ऐसा होता था कि उनके पास खाने के लिए खाना तक नहीं होता था, पड़ोसी उन्हें खाना दिया करते थे। तो कई बार भूखे पेट सोना पड़ता था। रखी को शुरू से ही डांसिंग और एक्टिंग का शौक था लेकिन अपने घर में जब भी वह डांस किया करती थी तो उनके मामा उनको मारा करते थे क्योंकि घर में लड़कियों को डांस करने की अनुमति नहीं थी और घरवाले उनकी शादी करवाना चाहते थे जोकि वह नहीं चाहती थी।

अपने घर में करि थी बगावत 

इसके बाद राखी ने अपने घर से बगावत करके घर में रखे पैसों को चुराकर भाग निकली। अपने घर से बगावत करके निकली राखी से परिवार वालों ने अपना रिश्ता तोड़ दिया था। वहीं, उन्हे इंडस्ट्री की भी कोई नॉलेज नहीं थी। उन्हें एक्टिंग के बारे में कुछ नहीं पता था, नहीं पता था कि फोटोशूट कैसे होता है, न ही वो पढ़ी लिखी थीं, न ही उन्हें ये पता था कि आइटम सॉन्ग क्या होता है, वो बस ऑडिशन देने चले जाती थीं। राखी ने इस इंडस्ट्री में बहुत नाकामी झेली। इतने रिजेक्शन झेलने के बाद राखी ने अपने नोज और ब्रेस्ट की सर्जरी करवाई फिर उन्हें फिल्में और गाने मिलना स्टार्ट हुआ।

End of Article