गिले-शिकवे भुलाकर Rajeev Sen- Charu Asopa ने बचाई अपनी शादी, बेटी के लिए बदला तलाक का फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 05:08 PM IST

Rajeev Sen and Charu Asopa post: राजीव सेन और चारू असोपा ने तलाक के अपने फैसले को बदल दिया है। राजीव और चारू ने एक लंबा पोस्ट लिखकर बताया कि वह अपनी शादी को जारी रखना चाहते हैं। यहां पर देखें राजीव और चारू का पोस्ट।

गिले-शिकवे भुलाकर Rajeev Sen- Charu Asopa ने बचाई अपनी शादी, बेटी के लिए बदला तलाक का फैसला

Charu Asopa Rajeev Sen Post. सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा साल 2019 में शादी के बंधन बंधे थे। शादी के बाद से ही काफी समस्या आने लगी थी। साल 2021 में दोनों बेटी के पैरेंट्स बने थे।  चारू असोपा ने कहा था कि वह बतौर सिंगल मदर अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं। इसके अलावा वह तलाक भी लेने वाली हैं। राजीव और चारू ने अब तलाक के फैसले को बदल दिया है। चारू असोपा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। इसमें उन्होंने अपने रिश्ते में आए उतार-चढ़ाव के बारे में भी बताया है।

चारू असोपा (Charu Asopa) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी, राजीव सेन (Rajeev Sen) और बेटी जियाना (Ziana) की फोटो शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'जोड़े स्वर्ग से बनकर आते हैं लेकिन, शादी को सफल बनाने की जिम्मेदारी हम पर होती है। हां हमने ये कहा था कि हमने ये कहा था कि हम अपनी शादी को तोड़ रहे हैं। हमें ये लग रहा था कि चीजें खत्म हो गई है और इससे आगे अब कुछ नहीं हो सकता है। तलाक एक ऑप्शन था, जिसके बारे में हम सोच रहे थे। हम इस चीज से इंकार भी नहीं करेंगे। हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने आपनी शादी को बनाए रखने का फैसला किया है।' 

Charu Asopa and Rajeev Sen Post

बेटी की परवरिश पहली प्राथमिकता
चारू असोपा अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं, 'हमारी एक प्यारी बेटी जियाना है। हम बतौर पैरेंट्स उसे सारी खुशियां देना चाहते हैं। उसकी परवरिश और खुशियां ही हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। हम आप सभी फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। मैं अपने फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने हमारा बतौर कपल हमेशा सपोर्ट किया और हमारा साथ दिया। जियाना को भी अपना आशीर्वाद देने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।' चारू के इस पोस्ट पर कुछ फैंस उनके फैसले की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। इसके अलावा टीवी जगत के सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।

राजीव सेन ने गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति स्थापित करते हुए फोटो शेयर की थी। इसमें वह अपनी वाइफ और बेटी के साथ बप्पा की मूर्ति के सामने नजर आ रहे हैं। दोनों जियाना को किस कर रहे हैं। 

End of Article