Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में बीमार लड़की का रोल करती हैं Mitali Nag, असल में हॉट फोटोज से मचाती हैं सनसनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2021, 10:41 AM IST

Hot Photos of Mitali Nag aka Devyani Chavan of Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल में देवयानी का किरदार निभाती हैं अदाकारा मिताली नाम। देवयानी मानसिक रूप से कमजोर है और उसकी हरकतें बेहद अजीब हैं।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में बीमार लड़की का रोल करती हैं Mitali Nag, असल में हॉट फोटोज से मचाती हैं सनसनी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin fame Mitali Nag aka Devyani Chavan Hot Photos: स्‍टार प्‍लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्‍यार में' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। इसकी कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है और उसी की बदौलत टीआरपी के रेस में ये सीरियल टॉप 5 में लगातार बना हुआ है। वैसे तो ये सीरियल अभिनेता नील भट्ट, अदाकारा आयशा सिंह और ऐश्‍वर्या शर्मा के लीड रोल वाला है लेकिन इसका हर किरदार अपने आप में खास है। नील भट्ट एसीपी विराट चव्‍हाण, आयशा सिंह उनकी पत्‍नी सई जोशी और ऐश्‍वर्या शर्मा पत्रलेखा का रोल निभाती हैं। 

इस सीरियल की कहानी इन्‍हीं तीनों के बीच प्रेम त्रिकोण की है। सीरियल में विराट चव्‍हाण की बहन देवयानी का किरदार निभाती हैं अदाकारा मिताली नाम। देवयानी मानसिक रूप से कमजोर है और उसकी हरकतें बेहद अजीब होती हैं।

उसका दिमाग छोटे बच्‍चे जैसा है। सीरियल में मिताली इस चुनौतीपूर्ण किरदार को बेहद खूबसूरत ढंग से निभाती हैं। किसी भी एक्‍टर के लिए बहुत मुश्‍किल होता है जब वह इस तरह का किरदार करता है जो वह खुद नहीं है। 

सीरियल में मिताली नाग को जिस तरह दिखाया गया है, वह असल जिंदगी में उससे बिलकुल उलट हैं। मिताली नाग रियल लाइफ में बेहद स्‍टाइलिश और हॉट हैं। 18 मार्च 1984 को पैदा हुईं मिताली नाग साल 2011 में सीरियल अफसर बिटिया से डेब्‍यू किया था। इस सीरियल में उन्‍होंने कृष्‍णा राज का रोल किया था। इसके बाद वह सोनी के सीरियल दिल की नजर से खूबसूरत में नजर आईं।  

2014 में की थी शादी, बेटे की हैं मां 

मिताली नाग ने साल 2014 में अपने बॉयफ्रेंड संकल्‍प परदेसी से शादी की थी। संकल्‍प जाने माने इंटीरियर डिजाइनर हैं और अपनी कंपनी चलाते हैं। दोनों का एक बेटा है जिसका जन्‍म 2017 में हुआ था। गुम है किसी के प्‍यार में के सेट पर उनका बेटा साथ रहता है और सभी सितारे उसके साथ खूब मस्‍ती करते हैं। मिताली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। यहां उन्‍हें लाखों यूजर्स फॉलो करते हैं। उनका इंस्‍टाग्राम अकाउंट हॉट फोटोज से भरा हुआ है। 

End of Article