Nach Baliye 10 को होस्ट करेंगे प्रिंस नरूला- युविका चौधरी! सलमान खान के शो का बनेंगे हिस्सा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2022, 09:32 AM IST

डांस रिएलिटी शो नच बलिए 10 की शुरुआत होने वाली है। खबरों की मानें तो शो को प्रिंस नरूल और युविका चौधरी होस्ट करेंगे। मालूम हो कि यह कपल पिछले सीजन का विनर रह चुका है।

Nach Baliye 10 को होस्ट करेंगे प्रिंस नरूला- युविका चौधरी! सलमान खान के शो का बनेंगे हिस्सा

टेलिविजन के चर्चित डांस रिएलिटी शो नच बलिए के 10वें सीजन की शुरुआत होने वाली है। शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इसके जज तक के नाम पर चर्चा तेज है। अब शो के होस्ट को लेकर भी नाम सामने आ रहे हैं। खबरें हैं कि नच बलिए 9 की विनर जोड़ी प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी को इसके लिए अप्रोच किया गया है। 

कृष्णा अभिषेक- कशमीरा शाह को किया था अप्रोच?

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सेलिब्रिटी कपल को शो होस्ट करने अप्रोच किया गया है लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। ईटाइम्स की खबर के मुताबिक, 'सलमान खान चाहते थे कि शो को होस्ट करने के लिए एक मशहूर जोड़ी हो। इसके लिए उन्होंने पहले कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह से भी संपर्क किया था, लेकिन यहां बात नहीं बन सकी। इसके बाद उन्होंने युविका चौधरी और प्रिंस नरूला को होस्ट के तौर पर फाइनल करने का फैसला किया। 

शो के विनर रह चुके हैं प्रिंस- युविका

शो के 9वें सीजन की शुरुआत 19 जुलाई 2019 को हुई थी जो 03 नवंबर 2019 तक चला था। शो के इस सीजन के विनर रहे थे प्रिंस नरूला और युविका चौधरी। वहीं दोनों की पर्सनल लाइफ की बात करें तो प्रिंस और युविका की मुलाकात साल 2015 में टीवी शो 'बिग बॉस 9' में हुई थी और तभी से दोनों साथ हैं। दोनों ने 2018 में शादी कर ली थी। प्रिंस बिग बॉस 9 और एमटीवी रोडीज 12 भी जीत चुके हैं। वो आखिरी बार 'लॉक अप' में नजर आए थे। 

तीन साल बाद शो की वापसी

वहीं नटीवी शो 'नच बलिए' एक बार फिर वापसी के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी शो अक्टूबर महीने के मिड में अपने 10वें सीजन के साथ वापसी करेगा। इसे लेकर खबरें हैं कि टेरेंस लुईस, करिश्मा कपूर और वैभवी मर्चेंट जज करेंगे। सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस किए गए इस शो में शहनाज गिल, रूपाली गांगुली, प्रतीक सहजपाल, मोहसिन खान जैसे एक्टर्स नजर आ सकते हैं।

End of Article