पवनदीप राजन के दोस्त आशीष कुलकर्णी की हो चुकी है शादी? इंडियन आइडल-12 से पहले हुआ था ब्रेकअप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2022, 11:44 AM IST

Ashish Kulkarni Indian Idol 12 Star marriage News: आशीष कुलकर्णी ने टीवी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स 2008 में अपना टीवी डेब्यू किया था। उन्होंने 10 साल तक हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग ली है...

पवनदीप राजन के दोस्त आशीष कुलकर्णी की हो चुकी है शादी? इंडियन आइडल-12 से पहले हुआ था ब्रेकअप

is Ashish Kulkarni married?: इंडियन आइडल-12 के कंटेस्टेंट खूब सुर्खियों में रहे थे और शो खत्म होने के बाद भी इनकी पॉपलैरिटी कम नहीं हुई है। फैन्स आए दिन कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। अब ताजा खबर लोकप्रिय सिंगर आशीष कुलकर्णी को लेकर सामने आ रही है। जैसा कि अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन का नाम साथ में जोड़ा गया। सायली कांबले का नाम भी 'इंडियन आइडल 12' के कंटेस्टेंट निहाल टौरो के साथ जुड़ गया। हालांकि इंडियन आइडल के स्टार आशीष कुलकर्णी का नाम शो में रोमांटिक रूप से किसी के साथ जुड़ने की अफवाह नहीं आई थी। खैर, इसकी वजह 'इंडियन आइडल' सीजन 12 शुरू होने से ठीक पहले हुआ आशीष कुलकर्णी का ब्रेकअप था। लेकिन उनके शादीशुदा होने की भी खबरें सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं।

दरअसल Google सर्च में आशीष कुलकर्णी को मैरिड मैन बताया जाता है। इस पर खुद आशीष ने हैरानी जताई है और इससे इनकार किया है। आशीष कुलकर्णी ने हाल ही में हमारे सहयोगी को बताया, 'नहीं। मैं शादीशुदा नहीं हूं। मैं सिंगल हूं- और कैसे!... दरअसल, इंडियन आइडल 12 से थोड़ा पहले मेरा आखिरी ब्रेक-अप हुआ था।' 

आशीष कुलकर्णी को इंडियन आइडल-12 से खूब पॉपुलैरिटी मिली। यहां तक कि पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले और निहाल टौरो, आशीष के काफी करीबी दोस्त रहे हैं। इन्हें साथ में कई शोज में परफॉर्म करते हुए देखा चुका है। 

मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मे आशीष कुलकर्णी ने 10 साल तक हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षण लिया है। बचपन से, वह गायन में अपना करियर बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने गायन में कई वर्षों तक प्रशिक्षण लिया। साथ ही आशीष कुलकर्णी ने जी मराठी टीवी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स 2008 में भाग लेकर अपना टीवी डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें शुरुआती दौर से ही अपने टीवी डेब्यू में शो से छोड़ दिया गया था, लेकिन वह अपनी गायकी से जजों को प्रभावित नहीं कर सके थे। बता दें, आशीष ने देश भर के कई प्रमुख स्थानों जैसे हार्ड रॉक कैफे, हाई स्पिरिट्स, ब्लूफ्रॉग और प्लेबॉय बीयर गार्डन पुणे में विभिन्न बैंड और कलाकारों के साथ काम किया है। 

End of Article