सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम संग फिर डिनर पर दिखीं पलक तिवारी, क्या ये स्टारकिड कर रहे हैं डेटिंग?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2022, 12:14 AM IST

Palak Tiwari and Ibrahim Ali Khan meet for dinner Again: हाल ही में बॉलीवुड एक्‍टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्‍वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी मुंबई में एक रेस्तरां के बाहर साथ नजर आए...

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम संग फिर डिनर पर दिखीं पलक तिवारी, क्या ये स्टारकिड कर रहे हैं डेटिंग?

Palak Tiwari and Ibrahim Ali Khan dinner: पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान की नजदीकियां जोर पकड़ रही हैं। शनिवार की रात को दोनों एकबार फिर से डिनर पर मिले। इसी के बाद से पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान की डेटिंग अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। दोनों के साथ उनके दोस्त भी थे। जी हां, हाल ही में बॉलीवुड एक्‍टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्‍वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी मुंबई में एक रेस्तरां के बाहर साथ नजर आए। जब लोगों की नजर उन पर पड़ी। बताया जा रहा है कि पलक और इब्राहिम के अलावा साथ में निर्वाण खान (सोहेल और सीमा खान के बेटे) भी थे।

वैसे ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी पलक और इब्राहिम को एकसाथ देखा जा चुका है। दोनों खुल्‍लम खुल्‍ला रेस्‍तरां में बैठे थे और एन्‍जॉय कर रहे थे लेकिन जब जमाने की नजर पड़ी तो मुंह छिपाने लगे। इसके बाद पलक तिवारी पर कई तरह से सवाल उठाए गए। फैंस तभी जानना चाह रहे हैं कि आखिर दोनों की बीच में क्या खिचड़ी पक रही है। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें पलक और इब्राहिम साथ एक गाड़ी में बैठे नजर आ रहे थे। पलक कैमरों को देख अपना मुंह छुपाती दिखाई दे रही थीं वहीं इब्राहिम मुस्‍कुरा रहे हैं। 

बता दें, पलक तिवारी जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वह विवेक ओबेरॉय के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म रोजी: द सैफरन चैप्टर के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है जिसमें पलक तिवारी की झलक देखने को मिल रही है। पलक तिवारी पोस्टर में एक कॉल सेंटर की कर्मचारी रोजी के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं इब्राहिम अली खान की तो वो इन दिनों करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। 

End of Article