Ira Khan brutally TROLLED: आमिर खान की बेटी आइरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और देश भर में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। आइरा खान ने आज(9 मई) को अपना 25वां जन्मदिन मनाया और उनके बर्थडे बैश की तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं। कुछ लोग पूरे दिल से आइरा खान को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, जबकि कुछ कपड़ों के लिए उनको बुरी तरह से ट्रोलिंग कर रहे हैं। हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में आइरा खान को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ अपना जन्मदिन मनाते देखा गया। एक तस्वीर में आइरा खान को पीले रंग की टू-पीस बिकनी पहने देखा जा सकता है, जिसमें स्ट्राइप पैटर्न है। इसे मेसी बन और मैचिंग इयररिंग्स सेट के साथ उन्होंने पूरा किया था। अब इसी लुक पर आइरा खान को ट्रोल किया जा रहा है। उनकी ड्रेसिंग स्टाइल पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बता दें, आइरा हमेशा सोशल मीडिया पर लोकप्रिय रही है। बॉयफ्रेंड नुपुर शिखर के साथ उनकी तस्वीरें भी मिनटों में वायरल हो जाती हैं। इतना ही नहीं आइरा को मेंटल हेल्थ जैसे गंभीर मुद्दों पर भी खुलकर बात करते हुए देखा गया है।
बिकिनी पहनने पर ट्रोल हुईं आमिर खान की बेटी आइरा खान, ट्रोलर्स कर रहे भद्दे कमेंट्स
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated May 9, 2022, 11:45 PM IST
