बिना खबर किए नेहा मेहता ने TMKOC को कर दिया था क्विट, टीवी एक्ट्रेस के आरोपों पर शो के ऑफिशियल ने कहा ये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2022, 10:51 PM IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Officials On Neha Mehta Allegations: कुछ दिन पहले नेहा मेहता ने यह आरोप लगाया था कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के मेकर्स ने उन्हें पेंडिंग ड्यूज नहीं दिया है। हाल ही में इस शो के एक ऑफिशियल ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया है।

बिना खबर किए नेहा मेहता ने TMKOC को कर दिया था क्विट, टीवी एक्ट्रेस के आरोपों पर शो के ऑफिशियल ने कहा ये
Photo Credit: Instagram

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Officials On Neha Mehta Allegations: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स पर कुछ दिनों पहले नेहा मेहता ने आरोप लगाए थे। नेहा मेहता ने कहा था कि इस शो के मेकर्स ने उन्हें पेंडिंग ड्यूज अभी तक नहीं दिया है। हाल ही में इस शो के प्रोडक्शन हाउस के एक ऑफिशियल ने यह कहा कि 'यह सच नहीं है और आप हमारे या फिर उनके मैसेज चेक कर सकते हैं। वह हमारे कांटेक्ट में नहीं थीं। उन्होंने हमें बिना इनफॉर्म किए इस शो को छोड़ दिया और हमारे किसी भी संचार का जवाब नहीं दिया। अगर यह इल्जाम लगाया जा रहा है कि पैसे पेंडिंग हैं तो आप आ सकते हैं या फिर उनका परिवार आ सकता है और हमारा अकाउंट और उनका अकाउंट चेक कर सकता है।' 

इसके साथ ऑफिशियल ने यह भी कहा कि 'जहां तक इस मामले का संबंध है, यह बिल्कुल भी सच नहीं है।' ऑफिशियल ने आगे कहा कि 'हमें इस चीज से बहुत बुरा लगा है। दो साल बाद उन्हें यह एहसास हुआ कि 6 महीने का पैसा अभी बचा हुआ है। क्या उन्होंने प्रोडक्शन हाउस को लेटर भेजा या फिर हमसे बात करने की कोशिश की? असल में, हमने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने हमें रिप्लाई नहीं दिया।' 

इसके आगे ऑफिशियल ने यह भी कहा कि 'इस शो ने उन्हें फेम और पापुलैरिटी दी, लेकिन वह शो को छोड़कर चले गए, मैं यह बिल्कुल भी समझ नहीं पा रहा हूं कि जिन्होंने भी इस शो को छोड़ा है उनके मन में क्या चल रहा था। उन्हें ऑडियंस की तरफ से बहुत सारा प्यार मिला। आपको बहुत सारा प्यार मिला, पैसे हर कोई कमा सकता है और ऐसा नहीं है कि हम बहुत कम पैसे देते थे, नहीं तो दूसरे लोग मेरे साथ 14 साल तक नहीं रहते।' नेहा मेहता जो‌ इस शो में अंजली मेहता का किरदार निभाती थीं, उन्होंने इस शो को 2 साल पहले छोड़ दिया था। हाल ही में उन्होंने यह दावा किया था कि इस शो के मेकर्स ने उन्हें आखिरी के 6 महीनों का पैसा नहीं दिया है। 

End of Article