नोरा फतेही ने लावणी डांस से लगाई आग, डांस दीवाने जूनियर्स के सेट पर बोल्ड ड्रेस में दिखाए कातिलाना मूव्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2022, 02:06 PM IST

Nora Fatehi Lavani dance Video: नोरा फतेही को वीडियो में डांस दीवाने के कंटेस्टेंट्स के साथ लावणी डांस करते हुए देखा जा सकता है। तीनों मराठी धुन पर आकर्षक डांस मूव्स से मंच पर आग लगाती दिख रही हैं...

नोरा फतेही ने लावणी डांस से लगाई आग, डांस दीवाने जूनियर्स के सेट पर बोल्ड ड्रेस में दिखाए कातिलाना मूव्स

Nora Fatehi dance in Dance Deewane Juniors: नोरा फतेही के डांस की दुनिया दीवानी है। इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा को छोटे परदे के एक डांसिंग रियलिटी शो में ही देखा जा रहा है। जी हां, डांस दीवाने जूनियर को नोरा फतेही जज कर रही हैं। इसी टीवी शो के सेट पर नोरा की डांस की दीवानी देखा जाती है। हाल ही में, अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें डांस रियलिटी शो के कंटेस्टेंट्स के साथ लावणी करते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो में नोरा फतेही को कंटेस्टेंट गीत कौर बग्गा और कप्तान सोनाली कर के साथ लावणी डांस करते हुए देखा जा सकता है। तीनों मराठी लोक धुनों पर अपने जोशीले अंदाज में आकर्षक डांस मूव्स से मंच पर आग लगाती दिख रही हैं। देखते ही देखते नोरा फतेही का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर फैन्स प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं, साथ ही उनकी डांसिंग स्किल की खूब तारीफें हो रही हैं।

नोरा ने अपने डांस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मंच पर मेरे जूनियर्स से जुड़ना बहुत पसंद है...! इस बार मैंने लावणी की कोशिश की, कितना अद्भुत है गीता और सोनाली के साथ डांस करना।'

नोरा ने अपने पैनल वाले को-ऑर्ड सेट की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जो उन्होंने एपिसोड की शूटिंग के लिए पहना था। पोनीटेल, हाई हील्स और चमकदार झुमके के साथ नोरा काफी फैशनेबल लग रही थीं। शो में नोरा और मर्जी के अलावा बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर भी बतौर जज नजर आ रही हैं। नोरा की तरह ही वह भी स्टेज पर कंटेस्टेंट से जुड़ना पसंद करती हैं। बता दें, बिग बॉस 15 फेम करण कुंद्रा डांस रियलिटी शो के होस्ट हैं।

End of Article