नागिन-6 में लाल नागिन आते ही मचाएगी तबाही, जहर से भरा ट्रक रोकने के लिए प्रथा-महक करेंगी दुश्मन पर वार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2022, 09:13 PM IST

Naagin 6 Upcoming Spoiler: अब आने वाले ट्रैक में, प्रथा और महक जहरीले ट्रक को रोकने के लिए बड़ी बाजी खेलते दिखेंगे। दोनों जंगल में पहुंचते हैं, जहां उनका सामना तीसरी नागिन से होने वाला है।

नागिन-6 में लाल नागिन आते ही मचाएगी तबाही, जहर से भरा ट्रक रोकने के लिए प्रथा-महक करेंगी दुश्मन पर वार

Naagin 6 Lal Naagin Villain entry: टीवी सीरियल नागिन 6 के आने वाले ट्रैक में कुछ दिलचस्प ट्विस्ट दिखने वाले हैं। क्योंकि अब शो में लाल नागिन आ रही है। जी हां हमने बताया था कि रश्मि देसाई की टीवी शो नागिन 6 में नई एंट्री होने वाली है। जो कि शो में लाल नागिन का किरदार निभाएंगी। मौजूदा ट्रैक के अनुसार, प्रथा और महक उन असुरों का संहार कर रहे हैं जो देश को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं। इस कड़ी में रिद्धि और ललित का पर्दाफाश हो चुका है जबकि तीन का खुलासा होना बाकी है।

इसी बीच अब नागिन-6 सीरियल में प्रोफेसर देश में जहर से भरे ट्रक के आगमन को देखेगा और इसके बारे में प्रथा और महक को सूचित करेगा। अब आने वाले ट्रैक में, प्रथा और महक जहरीले ट्रक को रोकने के लिए बड़ी बाजी खेलते दिखेंगे। दोनों जंगल में पहुंचते हैं, जहां उनका सामना तीसरी नागिन से होने वाला है। बताया जा रहा है कि यहीं पर लाल नागिन आ रही है। जो कि सर्वश्रेष्ठ शेष नागिन से भी अधिक शक्तिशाली होगी। अब क्या प्रथा और महक लाल नागिन को हरा पाएंगे?

लाल नागिन होगी विलेन?
रश्मि देसाई शो में लाल नागिन की नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगी। शूटिंग के दौरान की रश्मि देसाई की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिससे पता चल रहा है कि वह शो में लाल नागिन का किरदार निभाएंगी। कहानी के अनुसार, प्रथा और ऋषभ करीब आ रहे हैं, और यहां प्रथा दुश्मन पर कड़ी नजर रख रही है। अब अपकमिंग ट्रैक में प्रथा और महक आगे लाल नागिन का सामना करते फाइट सीक्वेंस में नजर आएंगे।

रश्मि इससे पहले भी ‘नागिन’ का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने नागिन के सीजन 4 में ‘नयनतारा’ की भूमिका निभा रही थी, उनका यह किरदार भी ‘ग्रे’ था। सीजन 4 में रश्मि देसाई के साथ निया शर्मा और विजयेंद्र कुमेरिया प्रमुख भूमिका में थे। हालांकि रश्मि देसाई का यह लाल नागिन का किरदार ‘कैमियो’ के तौर पर होगा, यानी कुछ समय के लिए वह यह किरदार निभाकर शो से एग्जिट करेंगी।

End of Article