ऑफ एयर हो रहा है 'द कपिल शर्मा शो'? जानें आखिर क्या है इस पैक अप के पीछे की वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2022, 07:43 PM IST

The kapil sharma Show going off-air?: द कपिल शर्मा शो के निर्माता कथित तौर पर कुछ समय के लिए कॉमेडी शो का प्लग खींच रहे हैं। क्योंकि शो के होस्ट और टीम कुछ अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी है...

ऑफ एयर हो रहा है 'द कपिल शर्मा शो'? जानें आखिर क्या है इस पैक अप के पीछे की वजह

क्या टीवी का पॉपुलर शो 'द कपिल शर्मा शो' ऑफ एयर हो रहा है? खैर, ऐसा हम नहीं रिपोर्ट्स बता रही हैं। द कपिल शर्मा शो के निर्माता कथित तौर पर कुछ समय के लिए कॉमेडी शो का प्लग खींच रहे हैं, क्योंकि शो के होस्ट कपिल शर्मा अपने आगामी यूएसए दौरे के कारण एपिसोड की शूटिंग के लिए उपलब्ध नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा ने हाल ही में यूएसए और कनाडा दूर की घोषणा की है। ये दूर जून में शुरू होगा और जुलाई की शुरुआत तक चलेगा। इस दौरे के अलावा, टीम के पास कुछ अन्य वर्क कमिटमेंट्स भी हैं। इसलिए, यह सब ध्यान में रखकर निर्माताओं ने कथित तौर पर शो से ब्रेक लेने का फैसला किया है और फिर कुछ महीने बाद एक नए सीजन के साथ वापसी करने का प्लान है।

जानकारी के मुताबिक ब्रेक पर जाने से पहले प्रशंसकों का मनोरंजन जारी रखने के लिए कुछ एपिसोड प्री-शूट किए जाएंगे। विशेष रूप से, कपिल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने यूएस दौरे की घोषणा की। जिसमें 11 जून से न्यू जर्सी, अटलांटा, डलास, सिएटल और वैंकूवर सहित अन्य शहरों में लगभग 8 शो होंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस खबर ने निश्चित रूप से कई प्रशंसकों को परेशान किया है। लेकिन अच्छी खबर है कि इस बार का ब्रेक कथित तौर पर छोटा होगा, शायद कुछ सप्ताह का। हालांकि अभी तक इस बारे में न तो कपिल और न ही शो को प्रसारित करने वाले चैनल की ओर से कोई पुष्टि की गई है।

वैसे यह पहली बार नहीं है जब शो ऑफ एयर होगा। जब कपिल ने कुछ पारिवारिक समय बिताने के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया था, तो शो अस्थायी रूप से बंद हो गया था। पैटरनिटी लीव की घोषणा करते हुए, कपिल शर्मा ने तब कहा था कि उन्हें 'अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए अपनी पत्नी के साथ घर पर रहने की जरूरत है'। 

इस बीच, कपिल शर्मा, नंदिता दास के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं। 'द कपिल शर्मा शो' के होस्ट कपिल ने 2015 की रिलीज हुई 'किस किसको प्यार करूं' के साथ अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

End of Article