मां बनने को तैयार हैं 'अनुपमा' की काव्या? शादी के 4 साल बाद मदालसा शर्मा का ये है प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2022, 12:41 AM IST

Madalsa Sharma is Pregnant?: मदालसा शर्मा ने 2018 में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती के साथ शादी की थी। इतना ही नहीं उनके पिता सुभाष शर्मा लेखक और निर्देशक हैं वहीं उनकी मां शीला डेविड शर्मा अभिनेत्री हैं। 

मां बनने को तैयार हैं 'अनुपमा' की काव्या? शादी के 4 साल बाद मदालसा शर्मा का ये है प्लान

Anupamaa Actress Madalsa Sharma is Pregnant?: मदालसा शर्मा टीवी सीरियल‘अनुपमा’ (Anupamaa) से दर्शकों के बीच खूब मशहूर हुई हैं। उन्होंने साल 2018 में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती से शादी की थी और इसी के बाद वो अनुपमा में नजर आईं। इस शो में अनुपमा की सौतन काव्या का रोल निभाकर आज मदालसा घर-घर पॉपुलर हो चुकी हैं। अब फैन्स एक्ट्रेस से उनकी फैमिली प्लानिंग के बारे में जानना चाहते हैं। सब जानना चाहते हैं कि आखिर मदालसा मां कब बनेंगी।

दरअसल मदालसा शर्मा की शादी के चार साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में फैन्स खुशखबरी के इंतजार में हैं कि कब मदालसा शर्मा मां बनेंगी। अब हाल ही में मदालसा ने एक इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी और फैमिली प्लानिंग के बारे बात की। अनुपमा की एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अब तक मां बनने का फैसला क्यों नहीं किया है। मदालसा का कहना है कि वे मां की जिम्मेदारी लेने के लिए अभी तैयार नहीं हैं।

अभी मां बनने के लिए तैयार नहीं है: मदालसा
मदालसा शर्मा अपनी पॉपुलैरिटी के मुकाम की अहमियत समझती हैं। इसीलिए वो जीवन के इस पड़ाव पर मां का दायित्व निभाने के लिए तैयार नहीं हैं। एक्ट्रेस का कहना है, 'जिंदगी के इस दायित्व को निभाने के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार करना पड़ता है।'

मदालसा शर्मा ने 2018 में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती के साथ शादी की थी। इतना ही नहीं उनके पिता सुभाष शर्मा लेखक और निर्देशक हैं वहीं उनकी मां शीला डेविड शर्मा अभिनेत्री हैं। 

टीवी सीरियल अनुपमा में काव्या का किरदार निभाने वाली मदालसा रियल लाइफ में काफी सुंदर हैं। मदालसा शर्मा एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के लिए दिलकश तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती है। मदालसा स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं तो दूसरी तरफ अपने हॉट फोटोज से सनसनी मचाती रहती हैं। 

End of Article