Khatron Ke Khiladi 12 Start Date: जानें कब और कहां शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 12, शो में खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे ये कंटेस्टेंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 01:09 PM IST

Khatron Ke Khiladi Season 12 Start Date, Time, Contestants List: खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन की शुरुआत होने वाली है। जानें यह शो कब और कहां शुरू हो रहा है। साथ ही जानें शो के कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट।

Khatron Ke Khiladi 12 Start Date: जानें कब और कहां शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 12, शो में खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे ये कंटेस्टेंट
Photo Credit: Instagram

Khatron Ke Khiladi Season 12 Start Date, Time, Contestants List: खतरनाक स्टंट और एडवेंचर से भरे रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 12वें सीजन (Khatron Ke Khiladi Season 12) की शुरुआत होने वाली है। दर्शकों को बेसब्री से इसका इंतजार है। कुछ दिन पहले मेकर्स ने इसके प्रीमियर की जानकारी देते हुए इसकी लॉन्च डेट बताई थी। अब आधिकारिक तौर पर इसके कंटेस्टेंट्स के बारे में भी जानकारी दे दी गई है। जानें कब शुरू होगा ये शो और कौन- कौन से खिलाड़ी होंगे शो का शो में खतरनाक स्टंट करते आएंगे नजर।

कब होगा प्रीमियर (Khatron Ke Khiladi 12 Premiere)

इस शो के 12वें सीजन को जज करेंगे फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी, जो पहले भी इसके सीजन को जज कर चुके हैं। इस शो का प्रीमियर 2 जुलाई को रात 9 बजे कलर्स पर होगा।

क्या होगा शो का समय (Khatron Ke Khiladi 12 Timing)

इस शो की शुरुआत 02 जुलाई से होगी जिसके बाद यह वीकेंड पर होगा। जिसे हर वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को इस चैनल पर देखा जा सकेगा। इस सीजन की टैगलाइन है 'बचके कहां जाएगा, खतरा कहीं से भी आएगा।'

शो में कौन आएगा नजर? (Khatron Ke Khiladi 12 Contestatnts List)

शो की शूटिंग कुछ समय पहले शुरू हो चुकी है और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने पसंदीदा सेलेब्स को लेकर जानकारी भी मिलती रहती है। इस शो में मोहित मलिक, रुबिना दिलैक, तुषार कालिया, जन्नत जुबैर, श्रीति झा, निशांत भट्ट, शिवांगी जोशी, अनेरी वजानी, राजीव अदतिया, फैजल शेख, एरीका पैकर्ड, चेतना पांडे, कनिका मान और प्रतीक सहजपाल नजर आएंगे। 

End of Article