KKK 12: इस तारीख को ऑन एयर हो रहा खतरों के खिलाड़ी 12, वीकेंड पर रात 9 बजे से आएगा रोहित शेट्टी का शो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2022, 04:04 PM IST

Khatron Ke Khiladi 12 premiere date 2 July: प्रोमो में रोहित शेट्टी को आप भी साहसी स्टंट करते हुए देख सकते हैं। इस वीडियो में वो यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, 'बचके कहां जाएगा, खतरा कहीं से भी आएगा।'

KKK 12: इस तारीख को ऑन एयर हो रहा खतरों के खिलाड़ी 12, वीकेंड पर रात 9 बजे से आएगा रोहित शेट्टी का शो

Khatron Ke Khiladi 12 Rohit Shetty TV show premiere date:  एडवेंचर-आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 लंबे टाइम से चर्चा में हैं। अब अगले महीने से खतरों के खिलाड़ी 12 प्रीमियर के लिए तैयार है और निर्माताओं ने खुद लॉन्च डेट की तारीख की घोषणा कर दी है।  हाल ही में रोहित शेट्टी के टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 का एक नया प्रोमो जारी किया गया है। जिससे यह पता चल गया है कि यह शो 2 जुलाई को प्रीमियर होगा और रात 9 बजे से वीकेंड पर प्रसारित होगा। 

प्रोमो में रोहित शेट्टी को आप भी साहसी स्टंट करते हुए देख सकते हैं। इस वीडियो में वो यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, 'बचके कहां जाएगा, खतरा कहीं से भी आएगा।' यही इस सीजन की शो की टैगलाइन भी है। इसका स्पष्ट अर्थ है कि कार्यों के दौरान खिलाड़ियों को कई डेंजरस खतरों का सामना करना पड़ेगा। यहां देखें प्रोमो-

खतरों के खिलाड़ी-12 के सभी कंटेस्टेंट इस बात की झलक दे रहे हैं कि केपटाउन में वो कैसे-कैसे खतरों से जूझ रहे हैं। सेट पर क्या-क्या हो रहा है और कैसे वे एक के बाद एक चुनौतियों के लिए तैयार हो रहे हैं। परदे के पीछे के पल काफी मजेदार होते हैं। खतरों के खिलाड़ी के कुछ प्रोमो में दर्शकों को उन सभी खतरों के लिए तैयारी करते देखा जा सकता है, जिनका प्रतियोगियों को सामना करना पड़ेगा।

दर्शक लंबे समय से रोहित शेट्टी के पॉपुलर टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। जब से इस टीवी रियलिटी शो की शूटिंग शुरू हुई है तब से फैंस इसे देखने के लिए बेकरार हैं। खतरों के खिलाड़ी 12 के सभी कंटेस्टेंट इन दिनों केपटाउन में शो की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के बीच यह सितारे ढेर सारी मस्ती भी करते हैं जिसके वीडियोज लगातार सेलेब्स अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर रहे हैं। रुबीना दिलाइक, प्रतीक सहजपाल, सृति झा, शिवांगी जोशी, अनेरी वजानी, जन्नत जुबैर, तुषार कालिया, मोहित मलिक, निशांत भट्ट, राजीव अदतिया और कई अन्य हस्तियां स्टंट-आधारित शो में दिखाई देंगी। 

End of Article