Khatron Ke Khiladi 12 में निशांत भट्ट को लगे 440 वोल्ट के झटके, नया प्रोमो देख डरने की जगह हंसने लग जाएंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2022, 09:15 PM IST

Khatron Ke Khiladi 12 Promo: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 का नया प्रोमो जारी हुआ है जिसे देखने के बाद लोग डरने की जगह हंसने पर मजबूर हो गए हैं। निशांत भट्ट इस वीडियो में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं, उनके साथ कुछ ऐसा हो रहा है जो आपको यह वीडियो देख कर ही पता चलेगा।

Khatron Ke Khiladi 12 में निशांत भट्ट को लगे 440 वोल्ट के झटके, नया प्रोमो देख डरने की जगह हंसने लग जाएंगे आप
Photo Credit: Instagram

Khatron Ke Khiladi 12 New Promo: रोहित शेट्टी ने अपने पॉपुलर टीवी शो खतरों के खिलाड़ी के साथ एक बार फिर दस्तक दे दिया है।‌ बीते शनिवार यानी 2 जुलाई से रोहित शेट्टी का शो ऑन एयर हुआ है। इस टीवी शो का पहला एपिसोड ही इतना धमाकेदार था कि इसने पहले दिन ही दर्शकों का दिल जीत लिया। इस टीवी शो के मेकर समय-समय पर शो के नए प्रोमो जारी कर रहे हैं जिन्हें देखकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ रहा है। हाल ही में इस टीवी शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है जिसे देखने के बाद लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। इस वीडियो में निशांत भट्ट को देखा गया। सभी कंटेस्टेंट्स के सामने निशांत भट्ट डांस करते हुए नजर आए, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस में एक ट्विस्ट था।

हाल‌ ही में खतरों के खिलाड़ी 12 का नया प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें निशांत भट्ट डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। निशांत भट्ट के दोनों हाथों में एक पट्टी बंधी हुई है जिसकी वजह से उन्हें समय-समय पर बिजली के झटके लग रहे हैं। निशांत भट्ट का टास्क था कि उन्हें गाने पर लगातार डांस करना है‌। निशांत भट्ट अपने डांस से सभी कंटेस्टेंट्स का भरपूर मनोरंजन कर रहे थे। लेकिन, सबको सबसे ज्यादा मजा तो तब आया जब निशांत भट्ट को बिजली के झटके लग रहे थे। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि निशांत भट्ट को बिजली के झटके लग रहे हैं और वह जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं। निशांत भट्ट को ऐसा करता देख, सभी कंटेस्टेंट्स ठहाके मार के हंसने लगे। 

हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 12 का एक और प्रोमो जारी हुआ था जिसमें यह देखा गया कि रूबीना दिलैक को टास्क करते समय जोरदार बिजली के झटके लग रहे थे। लेकिन यह वीडियो देखने के बाद दर्शकों की रूह कांप गई थी। निशांत भट्ट का यह वीडियो देखने के बाद फैंस ने उनका उत्साह बढ़ाया। एक फैन ने लिखा 'निशांत एक फाइटर होने के साथ जबरदस्त एंटरटेनर भी हैं।' तो‌ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा 'आप कल बहुत अच्छे थे चाहे वह एंटरटेनमेंट की बात हो या स्टंट की।' एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'आपने कल के स्टंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था।'

End of Article