देबीना बनर्जी-गुरमीत चौधरी ने दिखाया अपनी बेटी का चेहरा, लियाना की क्यूटनेस देख आप भी लुटाने लगेंगे प्यार 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2022, 05:37 PM IST

Debina Bonnerjee And Gurmeet Choudhary Baby Girl Picture: टीवी के स्टार कपल देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के घर इस वर्ष 3 अप्रैल को बेबी गर्ल ने जन्म लिया था। अब 3 महीने बाद इस स्टार कपल ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील कर दिया है।

देबीना बनर्जी-गुरमीत चौधरी ने दिखाया अपनी बेटी का चेहरा, लियाना की क्यूटनेस देख आप भी लुटाने लगेंगे प्यार 
Photo Credit: Instagram

Debina Bonnerjee And Gurmeet Choudhary Revealed Their Baby Girl's Face: छोटे पर्दे के जाने-माने सेलिब्रिटी कपल गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी के घर इस वर्ष 3 अप्रैल को बेबी गर्ल ने जन्म लिया था। यह बेबी गर्ल गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी की पहली बच्ची है, जिसका नाम इस स्टार कपल ने लियाना रखा था। जब से लियाना का जन्म हुआ था, तब से लोग बेबी गर्ल की तस्वीर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब हाल ही में गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील कर दिया है। आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इन दोनों टेलीविजन एक्टर्स ने अपनी बेबी गर्ल की तस्वीर साझा की जिसे ढेर सारा प्यार दिया जा रहा है।

रविवार यानी आज, फेमस टीवी सेलिब्रिटी कपल गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने अपनी बेबी गर्ल का चेहरा रिवील कर दिया। इन दोनों सेलिब्रिटी कपल ने जो तस्वीर साझा की है उसमें यह देखा जा सकता है कि इन दोनों ने अपनी बेटी को गोद में पकड़ रखा है और उसे किस कर रहे हैं। ‌देबीना जहां रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं वहीं गुरमीत ने सफेद रंग की शर्ट पहनी है। देबीना और गुरमीत की बेटी बहुत प्यारी है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। यह तस्वीर साझा करने के साथ इन्होंने कैप्शन में लिखा 'लियाना को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं। हमारे दिल अब एक हो गए हैं। यह जानकर हम इतने खुश हैं कि हम इतने खूबसूरत समाज में रह रहे हैं जहां बहुत अच्छे लोग हैं जिन्होंने हमारी बेटी के लिए प्रार्थना की और जिसे देखने के लिए इतना इंतजार किया।'

जैसे ही देबीना और गुरमीत ने अपनी बेटी की तस्वीर साझा की वैसे ही लोग इस तस्वीर पर रिएक्ट करने लगे। लोगों के साथ टीवी सेलिब्रिटीज अनिता हस्सनंदानी, माही विज, युविका चौधरी और मुनमुन दत्ता समेत कई सेलिब्रिटीज ने इस तस्वीर पर रिएक्ट किया। एक फैन ने लिखा 'यह तो गुरमीत की कॉपी है'। तो दूसरे ने लिखा 'भगवान का आशीर्वाद इस पर हमेशा बना रहे।' गुरमीत और देबीना की बेटी को देखकर एक फैन इतना खुश हुआ कि उसने यह कमेंट किया कि 'मैं बता नहीं सकता कि अब मैं कितना खुश हूं।' 

End of Article