प्री वेडिंग फंक्शन में Karishma Tanna ने मंगेतर वरुण बंगेरा को किया लिप किस, गाल से गाल पर लगाई हल्दी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2022, 12:21 AM IST

Karishma Tanna Haldi Ceremony: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। उनकी हल्दी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। देखें करिश्मा की हल्दी की फोटोज...

प्री वेडिंग फंक्शन में Karishma Tanna ने मंगेतर वरुण बंगेरा को किया लिप किस, गाल से गाल पर लगाई हल्दी

Karishma Tanna Haldi ceremony looks: बॉलीवुड और टीवी जगत में वेडिंग सीजन की धूम है। एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। एक्ट्रेस की  शादी की रस्में हल्दी से शुरू हो गई है। हल्दी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है।  एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से भी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं।

करिश्मा तन्ना की शादी की रस्में गोवा में चल रही हैं। हल्दी फंक्शन (Karishma Tanna haldi ceremony) में एक्ट्रेस ने अपना लुक काफी सिंपल रखा है। उन्होंने व्हाइट कलर की फ्लावर ज्वेलिरी पहनी है। करिश्मा तन्ना सिंपल लुक में भी काफी खूबसूरत लग रही हैं। एक फोटो में अपने होने वाले पति वरुण बंगेरा संग हल्दी की रस्म निभाती नजर आ रही हैं। दोनों हाथ थामे नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके मंगेतर वरुण बंगेरा भी व्हाइट कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ग्लासेस भी लगाए हैं। 

Karishma Tanna

इस दिन होगी शादी
हल्दी सेरेमनी की एक वीडियो में करिश्मा अपने होनेवाले दूल्हे के बाल संवारती दिख रही हैं । करिश्मा तन्ना की हल्दी के बाद अब चार फरवरी को मेहंदी सेरेमनी होने वाली हैं। इसके बाद पांच फरवरी को ये कपल शादी के बंधन में बंधेंगे। गौरतलब है कि करिश्मा ने नवंबर 2021 में वरुण बंगेरा संग सगाई की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। कोरोना महामारी के कारण शादी में केवल परिवार वाले, दोस्त और करीबी ही शामिल हुए हैं।

Karishma Tanna Haldi photos

बिजनेसमैन हैं वरुण बंगेरा
वरुण बंगेरा पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड सुवेद लोहिया के जरिए हुई थी और तब से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। 

करिश्मा और वरुण पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। करिश्मा तन्ना नच बलिए, बिग बॉस 8, झलक दिखला जा जैसे बड़े रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं। वह खतरों के खिलाड़ी 10 की विजेता भी हैं।

End of Article