Karishma Tanna कर रहीं रियल एस्टेट बिजनेसमैन Varun Bangera को डेट? एक्ट्रेस ने शेयर की खास फोटो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2021, 09:33 PM IST

Karishma Tanna dating businessman Varun Bangera?: करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड सुवेद लोहिया के जरिए हुई थी। तभी से दोनों एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं...

Karishma Tanna कर रहीं रियल एस्टेट बिजनेसमैन Varun Bangera को डेट? एक्ट्रेस ने शेयर की खास फोटो

खतरों के खिलाड़ी 10 की विनर और टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना एकबार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि करिश्मा तन्ना को उनकी जिंदगी का प्यार मिल गया है। अभिनेत्री करिश्मा इन दिनों एक रियल एस्टेट बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं जिनका नाम वरुण बंगेरा है। करिश्मा तन्ना ने आज अपने कथित बॉयफ्रेंड वरुण जन्मदिन भी मनाया। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वरुण को उनके बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। करिश्मा तन्ना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर हार्ट इमोजी के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों ने हमें बताया कि करिश्मा और वरुण एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने बीती रात अपने बॉयफ्रेंड के लिए बर्थडे पार्टी रखी। बर्थडे पार्टी में उनके सभी करीबी दोस्तों को इनवाइट किया गया था। 

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड सुवेद लोहिया के जरिए हुई थी और तब से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। करिश्मा और वरुण पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ में छुट्टियां मनाने से लेकर एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताने तक, यह कपल कथित तौर पर एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस है।

करिश्मा को लेकर आखिरी बार चर्चा तब हुई थी जब वो पर्ल वी को डेट कर कर रही थीं। दोनों कुछ समय पहले ही अलग हुए हैं और अभी भी अच्छे दोस्त हैं। करिश्मा आखिरी बार फिल्म सूरज पे मंगल भारी में नजर आई थीं। उन्होंने फिल्म में एक स्पेशल डांस नंबर 'बसंती' किया था जिसे सभी ने पसंद किया था।

अभिनेत्री छोटे पर्दे के मोस्ट फेमस रियलिटी शोज जैसे नच बलिए, बिग बॉस 8, झलक दिखला जा का हिस्सा रही हैं। वह इससे पहले उपेन पटेल को डेट कर चुकी हैं। बिग बॉस के घर में करिश्मा और उपेन का अफेयर खूब सुर्खियों में रहा था। उन्होंने एक साथ एक रियलिटी शो लव स्कूल भी होस्ट किया था।

End of Article