कमाल आर खान ने मौनी रॉय के लुक का बनाया मजाक, कहा 'पैसा चेहरा भी बदल सकता है'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 1, 2021, 04:04 PM IST

Mouni Roy Transformation: मौनी रॉय को रुपहले पर्दे की खूबसूरत अदाकारा के तौर पर जाना जाता है, उनके लुक को लेकर हमेशा से चर्चाएं होती हैं। केआरके ने मौनी के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर कमेंट किया है।

कमाल आर खान ने मौनी रॉय के लुक का बनाया मजाक, कहा 'पैसा चेहरा भी बदल सकता है'

Mouni Roy Trolls by KRK: मौनी रॉय को टीवी इंडस्ट्री की सबसे हॉट और फिट डीवा के रूप में जाना जाता है। वह अक्सर अपनी लुभावनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। इंडियन वियर से लेकर बिकनी तक में मौनी कहर ढाती हैं। पिछले कुछ सालों में उन्‍होंने अपना गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। मगर उनके लुक को लेकर एक्‍टर एवं निर्माता कमाल आर खान ने मजाक बनाया है। उन्‍होंने अपने ट्विटर हैंडल पर मौनी की एक पुरानी तस्‍वीर साझा करते हुए उन्‍हें ट्रोल किया है। 

केआरके ने अपने ट्विटर पर मौनी के ट्रांसफॉर्मेशन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा, "पैसा लुक भी बदल सकता है। यहां देखें, एक्ट्रेस #MouniRoy अपना लुक बदलती रहती हैं।" उनके ट्वीट ने एक बार फिर से अभिनेत्रियों  के प्‍लास्टिक सर्जरी कराकर खूबसूरत दिखने के मसले को हवा दे दी है। यही वजह है कि कुछ दूसरे यूजर्स भी मौनी को उनके लुक की वजह से ट्रोल कर रहे हैं। 

एक ट्विटर यूजर ने टिप्पणी की, "मुझे हैरानी है कि जब मौनी 'क्योंकि सास भी' शो में काम कर रही थीं, तो वह अलग दिखती थीं। हो सकता है कि उन्‍होंने अपना हुलिया बदलने के लिए सर्जरी कराई हो। ये टीवी जगत की मांग है। अच्‍छा है उनके लिए।"

वहीं एक ट्विटर यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, "मुझे लगता है कि वह अच्छा दिखने के लिए बहुत कोशिश करती है..यहां तक कि अपनी तस्वीरों और फोटोशूट में भी यही कोशिश करती हैं। मगर अच्‍छा होता कि वह प्राकृतिक रहती...इससे वह ज्‍यादा खूबसूरत दिखतीं। इतनी कॉस्मेटिक सर्जरी करना खतरनाक है।"

मालूम हो कि इससे पहले भी मौनी को कॉस्‍मेटिक सर्जरी के लिए लोगों की खरी खोटी सुननी पड़ी है। रिपोर्टों के मुताबिक मौनी ने शल्य चिकित्सा द्वारा अपने होंठों को बढ़ाने की कोशिश की है। हालांकि अभिनेत्री ने इन रिपोर्टों का स्पष्ट रूप से खंडन किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी अयान मुखर्जी की एक्शन ड्रामा मूवी ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी, जिसमें अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन मुख्‍य किरदार में नजर आएंगे। 

End of Article