Aneri Vajani To Return In Anupamaa TV Serial: अनुपमा टीवी सीरियल (Anupamaa TV Serial) दर्शकों के फेवरेट टीवी सीरियल्स में से एक है। इस टीवी सीरियल के हर एक एक्टर को लोग बहुत पसंद करते हैं। जब इस शो में अनुज की बहन मालविका (Malvika) की एंट्री हुई थी, तब लोगों ने मालविका को बहुत प्यार दिया था। मालविका इस टीवी सीरियल में अपने साथ कई ट्विस्ट लेकर आई थीं, जिसकी वजह से इस शो की कहानी और दिलचस्प हो गई थी। लेकिन अनेरी वजानी (Aneri Vajani) के इस शो को छोड़ने की वजह से फैंस नाराज हो गए थे। अनेरी वजानी को अब रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) में देखा जाएगा।
यह कहा जा रहा था कि अनेरी ने अब अनुपमा टीवी सीरियल को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है और वह अब कभी भी इस टीवी सीरियल में वापसी नहीं करेंगी। लेकिन इंडिया फॉरम से बात करते हुए अदाकारा ने कहा कि 'मैं हमेशा इस चीज में विश्वास करती हूं कि कभी भी ना नहीं कहना चाहिए, भविष्य में मुक्कू इस शो में वापसी कर सकती है। फिलहाल, मुझे पता है कि मेरे शुभचिंतक और फैंस मुझे मुख्य और अच्छे या फिर किसी नए शो में लीड किरदार में देखना चाहते हैं। लेकिन देखते हैं स्टोर में मेरे लिए क्या है।

इसके बाद अनेरी वजानी ने यह भी बताया कि जब अनुपमा में उनका आखिरी दिन था तब किस ट्रैक की शूटिंग चल रही थी और कैसा माहौल था। उन्होंने कहा कि जब उनका सेट पर आखिरी दिन था तब उस समय अनुपमा और अनुज के हल्दी फंक्शन की शूटिंग चल रही थी। अदाकारा ने यह साझा किया कि उस दिन सेट पर खूब मस्ती हो रही थी लेकिन सबकी आंखों में आंसू भी थे, क्योंकि वह इस शो को टाटा बाय-बाय बोलने वाली थीं।

