अपनी सगाई के दिन रो-रोकर Imlie का होगा बुरा हाल, किडनैप होने के साथ उस पर लगेगा धोखाधड़ी का इल्जाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2022, 06:17 PM IST

Imlie Upcoming Twists In Hindi: इमली टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में इमली और आदित्य की सगाई का ट्रैक चलने वाला है। सगाई के दिन इमली के खिलाफ बड़ी मां घिनौनी साजिश रचने वाली हैं।

अपनी सगाई के दिन रो-रोकर Imlie का होगा बुरा हाल, किडनैप होने के साथ उस पर लगेगा धोखाधड़ी का इल्जाम
Photo Credit: Instagram

Imlie Spoiler Alert: छोटे बेटे के पॉपुलर टीवी सीरियल इमली की कहानी अब बहुत रोचक मोड़ लेने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब इस टीवी सीरियल में इमली और आर्यन की शादी का ट्रैक चलेगा जिसमें एक नहीं बल्कि कई नए ट्विस्ट आएंगे। इस टीवी सीरियल के मौजूदा एपिसोड में यह देखा जा रहा है कि आदित्य को बचाने के चक्कर में इमली आर्यन से शादी करने के लिए राजी हो गई है। भले ही इमली अब आर्यन के परिवार का हिस्सा बनने जा रही है लेकिन अभी से आर्यन के परिवार वाले उसके खिलाफ हो गए हैं। अब इनकी जिंदगी बदलने वाली है लेकिन एक बड़े बदलाव से पहले उसे कई कड़े इम्तेहान देने होंगे। इमली और आर्यन की शादी को लेकर आर्यन की मां बहुत खुश है लेकिन आर्यन की बड़ी मां खुश बिल्कुल भी खुश नहीं है। वह नहीं चाहती है कि इमली और आर्यन की शादी हो इसीलिए वह इमली के खिलाफ नए षड्यंत्र रचेगी । 

इमली की शादी में शामिल होगा त्रिपाठी परिवार

इमली के आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि आर्यन की मां पंडित को आर्यन और इमली के रिश्ते के बारे में बताती है जिसके बाद वह पंडित के कहने पर इमली और आर्यन के रिश्ते को मंजूरी दे देती है। फिर आर्यन का परिवार शादी की तैयारी में जुटेगा। लेकिन बड़ी मां यह शादी रोकने के लिए नया षड्यंत्र रचेंगी। वहीं, आर्यन की मां अपर्णा को इमली और आर्यन की शादी के बारे में बता देगी और पूरे त्रिपाठी परिवार को आमंत्रित करेगी। पूरा त्रिपाठी परिवार इमली और आर्यन की शादी से पहले सगाई में शामिल होगा लेकिन आदित्य दूर रहेगा। 

इमली हो जाएगी किडनैप

इमली के आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि बड़ी मां इमली के खिलाफ साजिश रचेंगी और उसे किडनैप कर लेंगी। इमली को अपने पास ना पाकर आर्यन परेशान हो जाएगा और हर कोई उसे ढूंढने लग जाएगा। इसी बीच आर्यन को ऐसा लगेगा कि इमली यह शादी रोकने के लिए नाटक कर रही है और उसे धोखा दे रही है। लेकिन उसे यह पता चल जाएगा की इमली किसी बड़ी परेशानी में है। जिसके बाद वह उसे ढूंढ निकालेगा। इमली को बचाने के बाद वह उससे शादी करेगा लेकिन इसी बीच इमली मंडप में बेहोश हो जाएगी। सबको ऐसा लगेगा कि इमली बेहोश हो गई है लेकिन आर्यन यह समझ जाएगा कि यह इमली‌ की चाल है। जिसके बाद वह उसे अपनी गोद में उठाकर सात फेरे लेगा।

End of Article