रामायण के लक्ष्मण के बेटे कृष पाठक ने किया टीवी पर कमबैक, ये झुकी झुकी सी नजर सीरियल में निभा रहे अहम रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2022, 12:37 AM IST

Krish Pathak New TV show Yeh Jhuki Jhuki Si Nazar: सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक की फोटोज सोशल मीडिया खूब वायरल होती रहती हैं। कृष इन तस्वीरों में पिता सुनील के यंग दिनों की याद दिलाते हैं...

रामायण के लक्ष्मण के बेटे कृष पाठक ने किया टीवी पर कमबैक, ये झुकी झुकी सी नजर सीरियल में निभा रहे अहम रोल

Yeh Jhuki Jhuki Si Nazar Actor Krish Pathak: रामायण के लक्ष्मण उर्फ अभिनेता सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक छोटे परदे पर वापस लौट आए हैं। वह नए शो ये झुकी झुकी सी नजर में 'कृष रस्तोगी' की भूमिका निभा रहे हैं। जैसा कि कृष पाठक अपनी वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं ऐसे में पिता सुनील लहरी भी उनके सपोर्ट में आगे आए हैं। सुनील लहरी ने प्रशंसकों से अनुरोध किया है कि वे कृष को उसी तरह से प्यार और समर्थन दें, जैसे रामायण के बाद से उनको दिया। ये झुकी झुकी सी नजर टीवी शो के जरिए कृष पाठक ने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतना शुरू कर दिया है। 

इसी बीच कृष पाठक की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जो कि दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। इसके जरिए हैंडसम हंक कृष पाठक इंटरनेट पर आग लगा रहे हैं। कृष पाठक टीवी सीरियल ये झुकी झुकी सी नजर में अंकित सिवाच के छोटे भाई कृष रस्तोगी की भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेता को अपने किरदार को ठीक से निभाने के लिए कुछ खास तैयारी भी करनी पड़ी। 

हाल ही में, कृष ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी भूमिका की तैयारी के लिए दिल्ली यात्रा की। 'मुख्य तैयारी दक्षिण दिल्ली के एक लड़के के रोल में उतरना था। चुनौती यह थी कि मैं एक बॉम्बे बॉय हूं, इसलिए एक ठेठ दक्षिण दिल्ली के लड़के की भूमिका निभाने के लिए, मुझे दिल्ली के लड़के की बोली, तौर-तरीके और बॉडी लैंग्वेज सीखना पड़ा। जिसके लिए, मैं कुछ दिनों के लिए दिल्ली गया और बस अपनी उम्र के लोगों को देखा।'

सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक की फोटोज सोशल मीडिया खूब वायरल होती रहती हैं। कृष इन तस्वीरों में पिता सुनील लहरी के यंग दिनों की याद दिलाते हैं। वो काफी हद तक हूबहू सुनील के जैसे दिखते हैं।  फैन्स भी कृष पाठक की तस्वीरों पर कमेंट कर कहते हैं कि वो काफी हद तक अपने पिता सुनील लहरी की तरह दिखते हैं। 

आपको बताते चलें सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक एक एक्टर हैं। क्रिश ने टीवी सीरियल पीओडी- बंदी युद्ध के में काम किया किया है। थ्रिलर बेस्ड ये शो साल 2016 में आया था। कृष पाठक ने शो में अयान खान का रोल निभाया था। 

End of Article