Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: 'गुम है किसी के प्यार में' बजने वाली है शहनाई, जानें किसकी शादी कराएंगे विराट-सई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2022, 10:44 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। कई सप्ताह से चला आ रहा रोना धोना अब खुशियों में बदलने वाला है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: 'गुम है किसी के प्यार में' बजने वाली है शहनाई, जानें किसकी शादी कराएंगे विराट-सई

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। कई सप्ताह से चला आ रहा रोना धोना अब खुशियों में बदलने वाला है। मेकर्स ने एक बार फिर से च्वहाण परिवार में खुशियों की वापसी की पूरी तरह से तैयारी कर ली है। फैंस के लिए भी उत्साहित होने वाली खबर ये है कि चव्हाण निवास में जल्द शहनाई बजने वाली है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में दर्शक शिवानी बुआ की शादी होने वाली है वो भी उसके एक्स राजीव से। 

नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा शर्मा (Ayesha Singh) स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में अब तक आपने देखा कि विराट की तबियत खराब हो जाता है और पूरे शहर में उसके इलाज के लिए कोई डॉक्टर नहीं मिलता है। इसकी वजह से सई विराट का इलाज करना शुरू कर देती है। विराट सई को देखभाल करने के लिए रुपये देता है और इस बात से सई को काफी दुख होता है। लाख कोशिश के बाद भी सई विराट के करीब नहीं आ पाती है लेकिन ऐसा कुछ होने वाला है जिससे सई और विराट का मिलन होगा। 

शिवानी बुआ की जिंदगी में अचानक ही उनके एक्स बॉयफ्रेंड राजीव की एंट्री होगी। राजीव पहले तो शिवानी को तोहफे भेजेगा और फिर उससे मिलने की गुहार लगाएगा। शिवानी की जगह सई राजीव से मिलने चली जाएगी। विराट भी सई का पीछा करते हुए राजीव के पास पहुंच जाएगा। उसके बाद राजीव को देखकर विराट का खून खौल जाएगा। विराट को राजीव की हरकतें याद आएंगी और वो उसे जेल में डाल देगा। 

जेल में राजीव शिवानी से माफी मांगेगा और घुटनों के बल बैठकर माफी मांगेगा। राजीव का ये हाल देखकर तो विराट का दिल पसीज जाएगा। आखिरकार शिवानी और राजीव शादी के लिए तैयार हो जाएंगे। शिवानी और राजीव को एक करने के बहाने विराट और सई के बीच भी दूरी कम होंगी। अब देखने वाली बात ये भी होगी कि शिवानी और राजीव की शादी के लिए सई और विराट घरवालों को कैसे मनाएंगे।

End of Article