Imlie Twist: आदित्‍य और मालिनी की शादी से बुरी तरह टूटी इमली, आर्यन देगा सहारा तो शुरू होगी नई प्रेम कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2022, 01:27 PM IST

स्‍टार प्‍लस के सीरियल इमली की कहानी में नया ट्विस्‍ट आ गया है। आने वाले एपिसोड्स में कहानी करवट लेगी और दर्शक देखेंगे कि इमली तय कर लेगी कि अब वो और आंसू नहीं बहाएगी।

Imlie Twist: आदित्‍य और मालिनी की शादी से बुरी तरह टूटी इमली, आर्यन देगा सहारा तो शुरू होगी नई प्रेम कहानी

स्‍टार प्‍लस के सीरियल इमली की कहानी में नया ट्विस्‍ट आ गया है। इमली (Sumbul Touqeer Khan) से सारे रिश्‍ते खत्‍मकर उसकी आंखों के सामने आदित्‍य (Gashmeer Mahajani) और मालिनी पति पत्‍नी बन गए हैं। 
इमली का दिल टूट चुका है और उसकी आंख से आंसू नहीं रुक रहे हैं। तो आदित्‍य कभी उसका था, अब वो मालिनी का हो चुका है। 

आने वाले एपिसोड्स में कहानी करवट लेगी और दर्शक देखेंगे कि इमली तय कर लेगी कि अब वो और आंसू नहीं बहाएगी। उसकी आंख से आंसू टपकता है जोकि आदित्‍य के लिए गिरा आखिरी आंसू होगी। इमली आंसू को तौलिए से साफ कर तौलिए को जला देती है और प्रतिज्ञा करती है कि आदित्‍य के लिए गिरा ये उसका आखिरी आंसू है। अब और नहीं। वह प्रण लेती है कि अब वह कमजोर नहीं बल्कि ताकतवर बनेगी। देखना होगा कि इमली के इस प्रण के बाद उसके किरदार में किस तरह का बदलाव होगा। 

वहीं दूसरी तरफ इमली आर्यन के साथ उसके घर लौट आएगी। आर्यन की मां और बहन इमली के साथ हुए व्‍यवहार से परेशान हैं लेकिन अब वो अपने बेटे और भाई आर्यन के साथ इमली का भविष्‍य देखने लगे हैं। अब इमली के सामने ये समस्‍या भी नहीं है कि वह शादीशुदा है और दूसरी शादी नहीं कर सकती। अब इमली तलाकशुदा है और आदित्‍य का उस पर कोई अधिकार नहीं है।

मेकर्स पर फूटा सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा

मेकर्स द्वारा दिखाया जा रहा ये ट्रैक सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है। लगातार सोशल मीडिया पर 'एक्सपोज मालिनी इन इमली' ट्रेंड कर रहा है क्योंकि प्रशंसक मालिनी के किरदार को वाइटवॉश करने के लिए निर्माताओं पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। इमली सीरियल को देखने वाले दर्शक मालिनी को 'बलात्कारी' करार देते हुए उन्हें शो में बेनकाब करने की मांग कर रहे हैं।

End of Article