Imlie2: इमली के दूसरे सीजन पर बड़ा अपडेट, फिर भिड़ेंगी सौतेली बहनें, इस बार कहानी में आएगा ये ट्विस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2022, 01:22 PM IST

Imlie Latest upcoming Twist: सीरियल इमली में आगे चीनी और इमली की जिंदगी की कहानी काफी हद तक उनकी मांओं जैसी होने वाली है। इमली को अपनी दुश्मन के रूप में अपनी ही बड़ी बहन मिली है जो कि सौतेली और असल में मालिनी की बेटी है। 

Imlie2: इमली के दूसरे सीजन पर बड़ा अपडेट, फिर भिड़ेंगी सौतेली बहनें, इस बार कहानी में आएगा ये ट्विस्ट

Imlie Upcoming Twist: टीवी सीरियल इमली के नए ट्रैक में अब आर्यन और इमली की बेटियों की कहानी दिखाई देगी। क्योंकि बॉम्ब ब्लास्ट में आर्यन और इमली मौत हो चुकी है और वो अपने पीछे छोड़ गए हैं 2 खूबसूरत बेटियां। कपल की बेटियों के नाम चीनी और छोटी इमली है। चीनी, इमली के लिए एक मां की तरह केयर करती है। साथ ही राठौर परिवार बिना किसी पक्षपात के दोनों बेटियों की अच्छी देखभाल करता है। हालांकि, आर्यन और इमली के निधन के बीच मालिनी ने चीनी को हवा दी है। अब, यह पूरे जीवन के लिए उसकी स्थिति को जटिल बना देगा। क्योंकि चीनी को इमली के लिए तीव्र घृणा विकसित हो चुकी है।

फिर दिखाई जाएगी 2 सौतेली बहनों की कहानी
इस प्रकार इमली सीरियल में आगे बढ़ते हुए अब चीनी, इमली को शांति से रहने देने के लिए तैयार नहीं है। चीनी और इमली के मतभेद लगातार बढ़ते ही जाएंगे। उसी समय, चीनी यह भी मानती है कि राठौर परिवार हमेशा इमली को उससे ज्यादा प्यार करता रहा है। जबकि इमली हमेशा चीनी को अपनी मां के रूप में मानती है। इस तरह से कहानी एकबार फिर से इमली और मालिनी की तर्ज पर ही होने वाली है। दोनों सौतेली बहनें थीं और इनकी दुश्मनी की कहानी सीरियल में दिखाई गई थी।

सीरियल इमली में आगे चीनी और इमली की जिंदगी की कहानी भी ऐसी ही देखने को मिलने वाली है। इमली को अपनी दुश्मन के रूप में अपनी ही बड़ी बहन मिली है जो कि सौतेली और असल में मालिनी की बेटी है। 

चीनी और इमली को होगा एक ही आदमी से प्यार
इमली के लिए आगे का जीवन उसकी मां इमली की तरह ही जटिल और कठिन होने वाला है। दुर्भाग्य से, चीनी और इमली दोनों को एक ही आदमी से प्यार हो जाएगा। ये ठीक उसी तरह होने जा रहा है जैसे कि इमली और मालिनी की पर्सनल लाइफ में हुआ था। तो आगे क्या होगा? चीनी और इमली इन चुनौतियों को कैसे पार पाएंगे, यह शो में आगे देखने लायक होगा। आगे बहुत सारे रोचक और दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। 

End of Article