Gaurav Mukesh and Rajshri Rani: राजश्री रानी ने ऑनस्क्रीन भाई से की थी शादी, अब Imlie में पति के साथ निभाएंगी अहम रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2021, 07:50 AM IST

Imlie actor Gaurav Mukesh and Rajshri Rani Love story: टीवी सीरियल सुहानी सी एक लड़की फेम एक्ट्रेस राजश्री अब इमली सीरियल में नजर आएंगी। आपको बता दें कि इमली सीरियल में नौकर सुंदर का रोल करने वाले गौरव मुकेश उनके पति हैं।

Gaurav Mukesh and Rajshri Rani: राजश्री रानी ने ऑनस्क्रीन भाई से की थी शादी, अब Imlie में पति के साथ निभाएंगी अहम रोल

Imlie actor Gaurav Mukesh and Rajshri Rani Love story: टीवी सीरियल सुहानी सी एक लड़की फेम एक्ट्रेस राजश्री अब इमली सीरियल में नजर आएंगी। इमली सीरियल की गिरती टीआरपी को पटरी पर लाने के लिए मेकर्स कहानी में बदलाव कर रहे हैं और कुछ नए सितारों की एंट्री कर रहे हैं। इन्‍हीं सितारों में एक हैं राजश्री रानी जो जल्‍द ही एक अहम रोल निभाती नजर आएंगी। राजश्री के एक्टिंग करियर की बात करें तो वो सुहानी सी एक लड़की के अलावा टीवी शो ये जादू है जिन्न का में भी नजर आ चुकी हैं। 

आपको बता दें कि टीवी अदाकारा राजश्री रानी इमली सीरियल में नौकर सुंदर का रोल करने वाले गौरव मुकेश की पत्‍नी हैं। पति और पत्‍नी को एक ही सीरियल में देखना फैंस के लिए दिलचस्‍प होगा। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि राजश्री का किरदार उनके पति गौरव से किस तरह जुड़ा होगा। 

बीते साल राजश्री ने 20 नवंबर को गौरव मुकेश जैन संग मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें कई दिन तक छाई रही थीं। तस्वीरों में राजश्री लाल रंग का लहंगा पहने और गौरव ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी और फ्लोरल साफा पहने नजर आए थे। 

ऐसी है लव स्‍टोरी 

राजश्री और गौरव की मुलाकात सुहानी सी एक लड़की के सेट पर हुई थी और शो में दोनों ने भाई- बहन का किरदार निभाया था। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई लेकिन कुछ महीने पहले गौरव ने राजश्री को प्रपोज किया जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।  

राजश्री का हो चुका है तलाक 

33 साल की राजश्री की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 2008 में विनीत पांडे से शादी की थी लेकिन साल 2018 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद अब 20 नवंबर 2020 को उन्होंने गौरव मुकेश जैन से शादी कर ली। शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों ने काफी समय एक दूसरे को डेट किया था। 

End of Article