जानी मानी अदाकारा हिना खान के पिता का कार्डिएक अरेस्‍ट से निधन, सदमे में परिवार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2021, 07:00 PM IST

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान के पापा का निधन हो गया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभिनेत्री हिना खान के पिता की मृत्यु उनके मुंबई के घर पर कार्डियक अरेस्ट ( Cardiac Arrest ) के कारण हुई है।

जानी मानी अदाकारा हिना खान के पिता का कार्डिएक अरेस्‍ट से निधन, सदमे में परिवार

Hina Khan Father Death: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान के पापा का निधन हो गया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभिनेत्री हिना खान के पिता की मृत्यु उनके मुंबई के घर पर कार्डियक अरेस्ट ( Cardiac Arrest ) के कारण हुई है। पिता के निधन के बाद हिना खान का पूरा परिवार टूट गया है और बुरी तरह सदमे में है! हिना खान के पिता के निधन की खबर सुनकर उनके फैंस चिंतित हो उठे हैं। फैंस सोशल मीडिया के माध्‍यम से हिना खान की हिम्‍मत बांधने का काम कर रहे हैं। 

एक्ट्रेस अपने पिता के साथ शानदार बॉन्डिंग शेयर करती थीं और कई मौके तो ऐसे भी थे जब उन्होंने अपने पिता संग कुछ खूबसूरत फोटोज भी शेयर की थी। हिना खान अपने पिता के काफी क्‍लोज थीं। बता दें कि हिना खान अपने मां-बाप को बिना बताए मुंबई में शिफ्ट हो गई थीं और उनकी उम्र महज 20 साल की थी। ये बात अपने पापा को यह बताने में हिना को हफ्ते लग गए थे। जब ये बात उनका पता चली तो वह हैरान रह गए थे। 

बता दें कि छोटे पर्दे से लेकर स‍िनेमा तक का सफर तय करने वाली जानी मानी टीवी अदाकारा ह‍िना खान टीवी जगत की सबसे अधिक फीस लेनी वाली अदाकाराओं की लिस्‍ट में शुमार हैं। मूलरूप से कश्‍मीर से ताल्‍लुक रखने वाली हिना खान ने काफी वक्‍त दिल्‍ली- गुरुग्राम में बिताया है। उन्‍होंने CAA स्‍कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए की डिग्री हासिल की है। यह साल 2009 की बात है जब उन्‍होंने पहली सीरियल ऑफर हुआ था। 

End of Article