Anup Soni Net Worth: राजबब्बर के दामाद हैं अनूप सोनी, इतने करोड़ की प्रॉपर्टी के हैं मालिक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2022, 07:14 AM IST

Anup Soni Birthday: जाने माने टीवी एक्टर अनूप सोनी अपने अभिनय से अपने फैंस के बीच अपनी अलग ही पहचान बना चुके हैं।

Anup Soni Net Worth: राजबब्बर के दामाद हैं अनूप सोनी, इतने करोड़ की प्रॉपर्टी के हैं मालिक

Anup Soni Birthday: जाने माने टीवी एक्टर अनूप सोनी अपने अभिनय से अपने फैंस के बीच अपनी अलग ही पहचान बना चुके हैं। आज 30 जनवरी को वह अपना बर्थडे मना रहे हैं। उनका जन्म 30 जनवरी 1975 को हुआ था। उन्होंने टीवी जगत में अपनी छवि टीवी शो ‘क्राइम पेट्रोल’ (Anup Soni in Crime Petrol) से बनाई है। अनूप का एक्टिंग करियर साल 1999 में फिल्म गॉडफादर से हुआ था। इसके बाद अनूप सोनी ने कई फिल्मों फिजा, दीवानापन, खुशी, शीन, कर्कश आई में भी काम किया और अपनी पहचान बनाना शुरू किया। 

इसके बाद अनूप ने छोटे पर्दे पर काम करना शुरू किया और बालिका वधु, कॉमेडी सर्कस, शांति, रात होने को है, कहानी घर-घर की, रिमिक्स, ब्योमकेश बक्शी, तहकीकात, आहट जैसे धारावाहिकों में नजर आए। इन शोज से अनूप सोनी को ना केवल पहचान मिलना शुरू हुई। क्राइम पेट्रोल से उनका एक डायलॉग ”सावधान रहिए, सतर्क रहिए’ को काफी पसंद किया गया। 

अनूप सोनी बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर के दामाद हैं। अनूप सोनी ने दो शादियां कीं। अनूप सोनी की दूसरी शादी राज बब्बर की बेटी जूही से हुई है जबकि अनूप की पहली पत्नी का नाम ऋतु सोनी है। ऋतु ने अनूप सोनी की कॉल डिटेल्स निकलवाई और उन्हें तब यह पता चला कि अनूप जूही से बात कर रहे थे। दोनों ने साल 2010 में तलाक ले लिया और 2011 में अनूप और जूही (Anup Soni Wife Juhi Babbar) ने शादी कर ली। 

अनूप सोनी की नेट वर्थ (Anup Soni Net Worth) 

एक्टर अनूप सोनी की कमाई के बारे में बात करें तो उन्हें अपने शोज के लिए अच्छा पैसा मिलता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनूप सोनी की कुल संपत्ति यानि नेट वर्थ 30 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जाती है। अनूप सोनी की ग्लैमरस लाइफ भी काफी रॉयल है। आपको बता दें कि कई सालों तक ‘क्राइम पेट्रोल’ में का करने के बाद अब रियल लाइफ में भी पुलिस की तरह काम करने और इन्वेस्टीगेशन करने का मन बनाया। उन्होंने एक ऑफिशियल सर्टिफिकेट कोर्स भी किया है। 
 

End of Article