Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: विराट और सई के बीच दूरियां पैदा करेगी पाखी, नई चाल से हिल जाएगा चव्हाण परिवार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2022, 07:48 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Major twist: स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में की कहानी में ऐसा ट्विस्ट आने वाला है कि चव्हाण परिवार में तूफान आ जाएगा। पत्रलेखा विराट को करीब लाने के लिए ऐसी चाल चलेगी कि सई के जीवन में हलचल मच जाएगी।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: विराट और सई के बीच दूरियां पैदा करेगी पाखी, नई चाल से हिल जाएगा चव्हाण परिवार

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin latest Update: स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में की कहानी में ऐसा ट्विस्ट आने वाला है कि चव्हाण परिवार में तूफान आ जाएगा। पति सम्राट के निधन के बाद पत्रलेखा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है और वह अपने देवर विराट को करीब लाने के लिए ऐसी चाल चलेगी कि सई के जीवन में हलचल मच जाएगी। वह सई और विराट के बीच गहलफहमी डालने की कोशिश करेगी। 

प्रोमो के अनुसार, पत्रलेखा अपने दिवंगत पति सम्राट का जन्मदिन मनाएगी और घर में पूजा कराएगी। इस दौरान वह सई और विराट को करीब देखकर जलेगी। इस बीच पर वह अपनी साड़ी पर माचिस की जलती हुई तीली गिरा लेगी। इसके बाद उसकी साड़ी में आग लग जाएगी। अब देखना ये होगा कि क्या उसे बचाने के लिए विराट आएगा।  

पत्रलेखा की एक और चाल

इसके बाद पत्रलेखा विराट के कमरे में दो कप चाय लेकर जाएगी। वह वहां सई के साथ बैठकर चाय पीएगी। वह कहेगी कि उसे सम्राट के साथ चाय पीने की आदत हो गई थी, इसलिए वह अकेले चाय नहीं पी पा रही है। तभी विराट वहां बिस्तर लेकर आएगा। उसे शक होगा कि विराट और सई के बीच कुछ ठीक नहीं तभी दोनों अलग अलग कमरों में सो रहे हैं।   

मौके का फायदा उठाएगी पाखी

पाखी इस मौके का फायदा उठाएगी और बाहर सो रहे विराट के लिए चाय लेकर जाएगी। वह विराट के करीब जाने के इस मौके पर गंवाना नहीं चाहती है। अब देखना ये होगा कि अपना घर बसाने को क्या पाखी सई की जिंदगी में आग लगाएगी? आगे क्या होने वाला है ये जानने के लिए आप स्टार प्लस या डिज्नी प्लस हॉटस्टॉर पर इस सीरियल को देख सकते हैं। 

End of Article