गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल जनवरी में होने वाला है बंद, स्टार प्लस का नया शो करेगा इसे रिप्लेस?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2021, 09:06 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Serial End rumors: गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में फिलहाल श्रुति का ट्रैक चल रहा है।‌ सई और विराट की जिंदगी में श्रुति के आने की वजह से तहलका मच गया है...

गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल जनवरी में होने वाला है बंद, स्टार प्लस का नया शो करेगा इसे रिप्लेस?

गुम है किसी के प्यार में टेलीविजन पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक है। इसमें आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं जो सई जोशी, विराट चव्हाण और पत्रलेखा का किरदार निभाते हैं। गुम है किसी के प्यार में की ये तिकड़ी देखते ही देखते दर्शकों की फेवरेट बन चुकी है। मेकर्स भी दर्शकों के लिए आए दिन नए-नए ट्विस्ट लेकर आते रहते हैं। ताकि विराट और सई की लव स्टोरी में नए मोड़ आते रहे हैं। 

इसी बीच उड़ती-उड़ती खबरें आ रही हैं कि गुम है किसी के प्यार शो जल्द ही जनवरी के महीने में ऑफ एयर हो सकता है। कहा जा रहा है कि शो की कहानी लगभग समाप्त हो चुकी है। कहा जा रहा है कि दर्शकों को अब विराट-सई की लव स्टोरी का सुखद अंत देखने को मिलेगा, जिसका प्रशंसक इतने लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

यह संभावना है कि इसे कभी कभी इत्तेफाक से नामक एक अपकमिंग सीरियल रिप्लेस कर सकता है। शो में मनन जोशी और येशा रूघानी मुख्य भूमिका में हैं। इसी बीच, कुछ प्रशंसकों को भी लगता है कि कभी कभी इत्तेफाक से सीरियल को प्राइम टाइम स्लॉट मिलना चाहिए। ताकि वो टीआरपी में बढ़त बना सके। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

इतना ही नहीं चर्चा ये भी है कि गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)के मेकर्स  ZeeTV के लिए एक नया शो लेकर आ रहे हैं। ये सीरियल बंगाली शो कृष्णकली का रीमेक होगा, जो कि जल्द ही नए शो के रूप में ऑनएयर किया जाएगा।

बात अगर कहानी की करें सीरियल में आने वाले नए ट्विस्ट लोगों को हमेशा अपनी और आकर्षित करते हैं। फिलहाल, इस टीवी सीरियल में श्रुति का ट्रैक चल रहा है।‌ सई और विराट की जिंदगी में श्रुति के आने की वजह से तहलका मच गया है। अब सई, श्रुति की डिलीवरी करवाने वाली है। सीरियल के आगामी एपिसोड में अब सई को श्रुति का पता लग जाएगा। जिसके बाद यह राज विराट और सई की जिंदगी में तहलका मचा देगा। जब सई को श्रुति के बारे में पता चलेगा तब वह‌ विराट को धोखेबाज समझेगी।

End of Article